• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कोटद्वार बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर मंथन, ऋतु खण्डूडी ने दिए मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
कोटद्वार बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर मंथन, ऋतु खण्डूडी ने दिए मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में चिकित्सा प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली, स्वच्छता, सुरक्षा और मानव संसाधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष चर्चा

बैठक में अस्पताल की बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके अलावा अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता और लैब टेक्नीशियन समेत आवश्यक मानव संसाधन की जरूरत पर भी चर्चा हुई।

विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने पर जोर देते हुए कहा कि मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

अस्पताल की वित्तीय व्यवस्थाओं की भी समीक्षा

चिकित्सालय में विभिन्न सेवाओं के लिए मरीजों से लिए जाने वाले शुल्क से प्राप्त धनराशि के उपयोग, भुगतान और अन्य संबंधित वित्तीय व्यवस्थाओं पर भी बैठक में चर्चा की गई।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का उचित और पारदर्शी तरीके से उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

डीएम पौड़ी ऑनलाइन बैठक से जुड़ीं

बैठक में जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुईं। उन्होंने चिकित्सालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा में सहभागिता की और आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी साझा की।

‘बेहतर उपचार और स्वच्छ वातावरण प्राथमिकता’

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार क्षेत्र की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था है। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार, स्वच्छ वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार भंडारी, कोष अधिकारी भुवनेश चंद्र, गणेश गौड़, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, प्रमोद केष्टवाल, रजत भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: Base Hospital KotdwarChandramohan Singh Negi Government Base HospitalCleanlinessElectricity SupplyHealth ServicesHealthcareHospital FacilitiesHospital ManagementKotdwarkotdwar newsLab TechnicianMedical Management CommitteePauri GarhwalRitu Khanduri BhushanSecurity StaffSwati S BhadauriaUttarakhand news
Previous Post

मालदेवता की सास-बहू ने राखियों से मचाई धूम, पिछले साल ₹25 हजार मुनाफा; अब 2 हजार राखियां बनाने का लक्ष्य

Next Post

17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं का भी खतरा

Next Post

17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं का भी खतरा

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire