• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की युवाओं को नसीहत, बोले- ड्रग्स-तंबाकू से रहें दूर, भविष्य पर दें ध्यान

Mintwire by Mintwire
07/09/2026
in देश, राज्य
0

पटना: जन्माष्टमी के मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी पढ़ाई, सेहत और भविष्य पर ध्यान देने की अपील की।

‘ड्रग्स और तंबाकू का सेवन न करें’

निशांत कुमार ने युवाओं से ड्रग्स और तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें जिंदगी दी है और हमें इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए। नशे की लत में पड़कर अपने जीवन को बर्बाद नहीं करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए और पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार और अनुशासन को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

‘आपकी जान बहुत कीमती है’

निशांत कुमार ने कहा कि किसी भी तरह का नशा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। युवाओं की जिंदगी बेहद कीमती है और उन्हें नशे की वजह से अपनी जान और भविष्य को खतरे में नहीं डालना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने की अपील की।

तंबाकू और कैंसर को लेकर जताई चिंता

स्वास्थ्य मंत्री ने तंबाकू के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में युवाओं को शुरुआत से ही तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए।

राज्यपाल भी पहुंचे इस्कॉन मंदिर

जन्माष्टमी के अवसर पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन भी पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों की शांति, खुशहाली और तरक्की की कामना की।

कृष्णोत्सव में भजन सुनकर खुश हुए निशांत कुमार

इससे पहले 2 सितंबर को पटना के मिलर ग्राउंड में आयोजित कृष्णोत्सव के पहले दिन भी निशांत कुमार पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान एक युवती ने रास्ते में उन्हें रोककर ‘जसोमति मइया से बोले नंदलाला’ भजन सुनाया।

युवती की आवाज और भक्ति भाव देखकर निशांत कुमार काफी खुश नजर आए। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी और उनके पति सायन कुणाल भी मौजूद थे। भजन सुनने के लिए आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए वहां रुक गए।

Tags: Biharbihar newsnishant Kumarnishant kumar news hindi
Previous Post

मलबे के नीचे जिंदगी की जंग… धूल और खून से सना चेहरा, छात्र ने VIDEO कॉल कर मांगी मदद

Next Post

Bigg Boss 20: कौन हैं अरिश्फा खान? 23 साल की इस कंटेस्टेंट के इंस्टाग्राम पर 2.9 करोड़ फॉलोअर्स

Next Post

Bigg Boss 20: कौन हैं अरिश्फा खान? 23 साल की इस कंटेस्टेंट के इंस्टाग्राम पर 2.9 करोड़ फॉलोअर्स

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire