• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Mintwire by Mintwire
18/09/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में खेल महाकुंभ-2026 के तहत विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रतिनिधि देवेंद्र भट्ट ने किया।

खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील

उद्घाटन अवसर पर देवेंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और संयम के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

18 से 24 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र की 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, मुर्गा झपट, पिट्टू समेत विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

विजेताओं को मिलेंगे मेडल, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार

विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 500, 400 और 300 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में विजेता टीमें और प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी आगे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।

अंडर-14 कबड्डी में रिंगवाड़ी और जिवई का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में रिंगवाड़ी ने मझगांव, जबकि जिवई ने पातल को हराया। इसके अलावा गोर्ली ने सेडियाखाल, रसखिल ने भरोलीखाल और कोटा ने फरस्वाड़ी को पराजित किया।

जिवई की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

अंडर-19 में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंडर-19 कबड्डी वर्ग में जिवई ने सेडियाखाल, खैरासैंण ने गवाणी, कांडई ने पातल और रिंगवाड़ी ने पंचूर को हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत एकेश्वर प्रमुख पंकज बिष्ट, क्षेत्र पंचायत पोखड़ा प्रमुख संजय गुसाईं, ज्येष्ठ प्रमुख एकेश्वर मुकेश पांथरी, प्रधान संगठन अध्यक्ष एकेश्वर पंकज पोखरियाल, खंड विकास अधिकारी एकेश्वर सौरभ हांडा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Tags: AthleticsChaubattakhal NewsKabaddiKhel Mahakumbh 2026Kho KhoMLA Championship TrophyPauri GarhwalSatpal MaharajUttarakhand SportsVolleyball
Previous Post

नेपाल में 11 करोड़ क्यूबिक मीटर चट्टान-बर्फ टूटकर गिरी, फिर आई विनाशकारी बाढ़; क्लाइमेट चेंज ने कैसे बढ़ाई तबाही?

Next Post

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों को मिलेगी बाजार तक पहुंच

Next Post
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों को मिलेगी बाजार तक पहुंच

पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों को मिलेगी बाजार तक पहुंच

Please login to join discussion

Recent Posts

  • पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों को मिलेगी बाजार तक पहुंच 18/09/2026
  • चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम 18/09/2026
  • नेपाल में 11 करोड़ क्यूबिक मीटर चट्टान-बर्फ टूटकर गिरी, फिर आई विनाशकारी बाढ़; क्लाइमेट चेंज ने कैसे बढ़ाई तबाही? 18/09/2026
  • अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कोटद्वार में श्रद्धांजलि, छात्रों ने लिया सुरक्षा और न्याय के लिए आवाज उठाने का संकल्प 18/09/2026
  • उज्जैन में मोहन भागवत ने समझाया ‘धर्म’ और ‘रिलीजन’ का फर्क, बोले- धर्म मुक्त करता है और सभी के कल्याण का मार्ग दिखाता है 18/09/2026
  • ममता बनर्जी के गुट को मिला नया पार्टी नाम, ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ होगा चुनाव चिह्न; रितब्रता गुट को ‘लिफाफा’ 18/09/2026
  • अखिलेश यादव की AI फिल्म में ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार, योगी को दिखाया ‘अजय सेठ’; लगाए कई आरोप 18/09/2026
  • निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव 18/09/2026
  • Video: ढाका-लंदन फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, फाड़ दी T-Shirt, जमकर चले मुक्के 18/09/2026
  • हरियाणा में पिटबुल का 6 महीने की बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना 18/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire