Thursday, July 30, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

गुरुग्राम में 3 साल की मासूम से रेप… आरोपी गिरफ्तार, खाली प्लॉट से मिला बच्ची का शव

Mintwire by Mintwire
20/02/2026
in राज्य
0

गुरुग्राम से एक 3 साल की बच्ची के साथ रेप और फिर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 37 स्थित औद्योगिक क्षेत्र के पास एक खाली प्लॉट से तीन साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है. इस मामले में 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. बच्ची का शव शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे मिला.
जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है और गुरुग्राम की एक विनिर्माण कंपनी में काम करता था. वह उसी इमारत में रहता था, जहां बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती थी. बताया गया कि आरोपी बच्ची के संपर्क में रहता था और अक्सर उसके साथ खेलता था.

बहला फुसलाकर घर बाहर ले गया था आरोपी

गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप तुरान ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे से 7.15 बजे के बीच आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया. फिर उसका रेप किया और बाद में बच्ची की हत्या कर दी गई और शव को एक खाली प्लॉट में उथले गड्ढे में दबा दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के देर रात तक घर न लौटने पर उसके माता-पिता ने शुक्रवार तड़के करीब 12.15 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जिनमें आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया. इसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तुरान ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से शव बरामद किया गया, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी सबूत जुटाए गए. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) सहित, बच्चों से जुड़े गंभीर अपराधों से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच जारी है.

Tags: क्राइम न्यूजगुरुग्राम news
Previous Post

Uttarakhand Weather: आज मौसम रहेगा साफ, 22 से 24 फरवरी में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Next Post

Galgotia ने प्रोफेसर को किया सस्पेंड? यूनिवर्सिटी ने अब दिया जवाब

Next Post

Galgotia ने प्रोफेसर को किया सस्पेंड? यूनिवर्सिटी ने अब दिया जवाब

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.