• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर… 04 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण

Mintwire by Mintwire
17/04/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर… 04 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण

जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है. जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया.

चार क्षेत्रों में गैस गोदामों का औचक निरीक्षण

निरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद के चार प्रमुख क्षेत्रों कोटद्वार. पौड़ी. लैंसडाउन तथा कोट-खोलाचौरी में स्थित गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया. प्रत्येक क्षेत्र में एक-एक गैस गोदाम की जांच कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायज़ा लिया गया.

स्टॉक रजिस्टर और वितरण प्रणाली की गहन जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर. गैस वितरण प्रणाली तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की गहनता से जांच की. साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं निर्धारित मात्रा में गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है या नहीं.

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Tags: AdministrationDistrict AdministrationFood and Supply DepartmentGas GodownGovernment ActionLPG SupplyPauri GarhwalPublic ServiceSurprise InspectionUttarakhand news
Previous Post

देशभर में अचानक बदला मौसम का मिजाज… कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश-बर्फबारी

Next Post

बार बार रसगुल्ला मांग रहा था बच्चा, कैटरिंग ठेकेदार ने डाटा… अचानका तंदूर में जा गिरा मासूम

Next Post

बार बार रसगुल्ला मांग रहा था बच्चा, कैटरिंग ठेकेदार ने डाटा... अचानका तंदूर में जा गिरा मासूम

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire