• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘तीन नहीं, 403 पर नजर…’, सपा नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट? अखिलेश यादव ने दिए संकेत

Mintwire by Mintwire
06/10/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की रणनीति पर नई चर्चा शुरू हो गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि पार्टी तीसरी राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारने से पीछे हट सकती है. अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है.” उनके इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.

यूपी में 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है. मौजूदा गणित के मुताबिक, एक सीट जीतने के लिए 37 प्रथम वरीयता वोट की जरूरत है. विधानसभा की प्रभावी संख्या फिलहाल 396 बताई जा रही है.

समाजवादी पार्टी के पास 98 विधायक हैं. जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव को अगर मतदान की अनुमति नहीं मिलती है तो सपा के वोटों की संख्या 97 हो सकती है. वहीं, कांग्रेस के दो विधायकों का समर्थन मिलने पर यह संख्या 99 तक पहुंच सकती है.

इस गणित के आधार पर सपा दो राज्यसभा सीटों के लिए जरूरी 74 वोट आसानी से जुटा सकती है.

तीसरी सीट के लिए 111 वोट की जरूरत

अगर सपा तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारती है तो तीनों सीटें जीतने के लिए करीब 111 प्रथम वरीयता वोट की जरूरत होगी. दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद सपा के पास करीब 25 वोट बचेंगे. ऐसे में तीसरी सीट के लिए उसे कम से कम 12 और विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है.

इसी अतिरिक्त संख्या को जुटाने के लिए सपा की नजर विपक्षी और तटस्थ विधायकों पर थी. सुभासपा के तीन ऐसे विधायकों से समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, जिनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि सपा से जुड़ी रही है. इसके अलावा सपा के कुछ बागी विधायकों की वापसी और आरएलडी, अपना दल समेत अन्य गैर-बीजेपी विधायकों के रुख पर भी नजर थी.

अखिलेश पहले भी रख चुके हैं शर्त

अखिलेश यादव पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि सपा तीसरा उम्मीदवार तभी उतारेगी, जब उसके पास चुनाव जीतने के लिए जरूरी संख्या होगी. ऐसे में अब उनका ‘तीन नहीं, 403’ वाला पोस्ट कई तरह के राजनीतिक संकेत दे रहा है.

हालांकि, सपा की ओर से तीसरे उम्मीदवार को लेकर अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. इसलिए इसे फिलहाल पार्टी की रणनीति का संकेत माना जा रहा है.

2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस?

अखिलेश यादव के पोस्ट का दूसरा बड़ा संकेत 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं और अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं.

ऐसे में अगर सपा तीसरी राज्यसभा सीट की कोशिश से पीछे हटती है तो पार्टी का फोकस अब राज्यसभा के बजाय विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन और 403 सीटों के समीकरण पर केंद्रित होने की संभावना है.

Tags: Akhilesh Yadavakhilesh yadav newsuttarpradesh newsuttarpradesh news hindj
Previous Post

चचेरे भाई ने गले में रस्सी बांधकर घसीटा, महिलाओं ने लाठियों से पीटा; दीवार विवाद में युवक की हत्या

Next Post

खेल महाकुंभ में पौड़ी विधानसभा का दबदबा, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा; मिला ₹2 लाख का पुरस्कार

Next Post
खेल महाकुंभ में पौड़ी विधानसभा का दबदबा, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा; मिला ₹2 लाख का पुरस्कार

खेल महाकुंभ में पौड़ी विधानसभा का दबदबा, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा; मिला ₹2 लाख का पुरस्कार

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire