• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में बेटियों का कमाल, ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम में दिखी प्रतिभा

Mintwire by Mintwire
26/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विकास परियोजना एकेश्वर द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ.

अभियान के उद्देश्य और योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत ने अभियान के महत्व और उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी. वहीं सुपरवाइजर शारदा रानी ने विभागीय योजनाओं से छात्राओं को अवगत कराया. इस दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे.

छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम के तहत छात्राओं के लिए निबंध और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन श्रेणियों में किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

कक्षा 11-12 में रितिका रही प्रथम

सीनियर वर्ग (कक्षा 11-12) में रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्वेता द्वितीय और हेमलता तृतीय स्थान पर रहीं.

कक्षा 9-10 में कनिष्का ने मारी बाजी

मिडिल वर्ग (कक्षा 9-10) में कनिष्का प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और इशिका तृतीय स्थान पर रहीं.

कला प्रतियोगिता में स्वाति का शानदार प्रदर्शन

कक्षा 6-8 की कला प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम स्थान हासिल किया. निशा द्वितीय और जीविका तृतीय स्थान पर रहीं.

विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को परियोजना अधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

बांग्लादेश में बड़ा बस हादसा, पद्मा नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत

Next Post

मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी… उत्तराखंड में आयुर्वेद कोर्स की आयु सीमा 42 साल हुई

Next Post

मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी… उत्तराखंड में आयुर्वेद कोर्स की आयु सीमा 42 साल हुई

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire