Tuesday, May 5, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की शिष्टाचार भेंट

Mintwire by Mintwire
18/12/2025
in उत्तराखंड
0
नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून /नई दिल्ली : उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने गृह मंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपरा की प्रतीक, यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त “रम्माण” लोकनाट्य पर आधारित एक पुस्तक गृह मंत्री को भेंट की। साथ ही उन्होंने इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्तार की आवश्यकता पर अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर कोटद्वार के समग्र विकास, सांस्कृतिक संरक्षण तथा लोक परंपराओं के संवर्धन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने इन सभी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आवश्यक सहयोग हेतु आश्वस्त किया।

गृह मंत्री द्वारा प्रदान किया गया स्नेह, प्रेरक मार्गदर्शन एवं अमूल्य समय उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास तथा सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने गृह मंत्री अमित शाह के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

The post नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की शिष्टाचार भेंट first appeared on doonvoice.

Previous Post

कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

Next Post

भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

Next Post
भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.