• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

भोपाल में ‘Gen Alpha’ का प्रदर्शन, रीजनल स्कूल के छात्रों ने KV में विलय का किया विरोध

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश, राज्य
0

भोपाल में रीजनल स्कूल के छात्रों ने प्रस्तावित डिमॉन्स्ट्रेशन मल्टीपर्पज स्कूल (DMS) को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में मर्ज करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूल के बाहर नारेबाजी की और कहा कि विलय से संस्थान की मूल पहचान और शैक्षणिक प्रयोगों का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुताबिक, डिमॉन्स्ट्रेशन मल्टीपर्पज स्कूल दिसंबर 1965 से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के तहत काम कर रहे हैं। ऐसे प्रयोगात्मक स्कूल भोपाल, अजमेर, मैसूर और भुवनेश्वर में स्थापित किए गए थे।

इन स्कूलों का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नए तरीकों को विकसित करना, शिक्षण की नई तकनीकों का प्रयोग करना और शिक्षा से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा देना था।

छात्रों ने कहा- विलय मंजूर नहीं

छात्रों का कहना है कि KVS के तहत लाने से इन संस्थानों की अलग पहचान और शिक्षा में प्रयोग करने की स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारे लगाए और कहा कि वे प्रस्तावित विलय को स्वीकार नहीं करेंगे।

प्रदर्शन के बाद छात्रों ने क्षेत्रीय कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एसके गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां और मांगें दर्ज कराईं।

प्रयोगात्मक स्कूलों को मजबूत करने की मांग

छात्रों ने मांग की कि विलय का प्रस्ताव वापस लिया जाए और मौजूदा व्यवस्था को बरकरार रखा जाए। उनका कहना है कि इन स्कूलों को खत्म या किसी दूसरे प्रशासनिक ढांचे में शामिल करने के बजाय शैक्षणिक नवाचार और शोध के केंद्र के रूप में और मजबूत किया जाना चाहिए।

छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के जरिए अपनी आवाज अधिकारियों और संबंधित विभागों तक पहुंचाते रहेंगे।

Tags: bhopalbhopal gen alpha newsbhopal gen alpha news hindibhopal gen alpha protestbhopal news
Previous Post

आज का मौसम: 23 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में बढ़ेगी आफत

Next Post

MP में अनोखा विरोध: जनसुनवाई में ‘कुत्ता’ बनकर पहुंचा शख्स, हाथ जोड़कर सुनाई आवारा कुत्तों की समस्या

Next Post

MP में अनोखा विरोध: जनसुनवाई में ‘कुत्ता’ बनकर पहुंचा शख्स, हाथ जोड़कर सुनाई आवारा कुत्तों की समस्या

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire