• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

अग्निवीरों के लिए रोजगार का बड़ा प्लान: 50 से ज्यादा सेक्टरों में नौकरी दिलाएगी धामी सरकार

Mintwire by Mintwire
21/07/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

उत्तराखंड सरकार ने सेना से चार साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए रोजगार का बड़ा रोडमैप तैयार किया है। राज्य सरकार जल्द ‘अग्निवीर रोजगार सेल (ARC)’ शुरू करेगी, जिसके जरिए अग्निवीरों को 50 से अधिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इस पहल का उद्देश्य लौटने वाले अग्निवीरों को समय पर रोजगार और आवश्यक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

50 से ज्यादा सेक्टरों में रोजगार की तैयारी

राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने बताया कि अब तक 50 से अधिक रोजगार क्षेत्रों की पहचान की जा चुकी है। इनमें आपदा प्रबंधन, पर्यटन, होटल उद्योग, सुरक्षा सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, आधारभूत संरचना, कृषि, खेल और अन्य सेवा क्षेत्र शामिल हैं।

रुचि और कौशल के आधार पर मिलेगी नौकरी

अग्निवीर रोजगार सेल केवल नौकरी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहेगा। पहले हर अग्निवीर की योग्यता, रुचि और सेना में हासिल किए गए अनुभव का आकलन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी कंपनियों में उपलब्ध अवसरों से जोड़ा जाएगा।

जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त प्रशिक्षण की जरूरत होगी, वहां अल्पकालिक कैप्सूल कोर्स भी कराए जाएंगे, ताकि अग्निवीर उद्योगों की जरूरत के मुताबिक खुद को तैयार कर सकें।

सरकारी नौकरियों में पहले से 10% आरक्षण

कर्नल कोठियाल ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान कर चुकी है। अब रोजगार सेल के माध्यम से निजी क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 जुलाई को देहरादून के कुआंवाला में आयोजित युवा अग्निवीर संवाद कार्यक्रम के दौरान अग्निवीर रोजगार सेल बनाने की घोषणा की थी। अब सरकार इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने की तैयारी कर रही है।

31 दिसंबर से पहले होगा सेल एक्टिव

कर्नल अजय कोठियाल के अनुसार, अग्निवीर रोजगार सेल मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की निगरानी में काम करेगा, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2026 को करीब 1,200 अग्निवीरों का पहला बैच चार साल की सेवा पूरी कर लौटेगा। सरकार का लक्ष्य है कि उससे पहले रोजगार सेल पूरी तरह सक्रिय हो जाए, ताकि लौटने वाले सभी अग्निवीरों को बिना देरी रोजगार या कौशल उन्नयन का अवसर मिल सके।

Tags: agniveer rozgaaragniveer rozgar newsUttarakhandUttarakhand agniveer newsUttarakhand news
Previous Post

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: 21 जून से पहले का डिलीट डेटा खंगालेगी SIT, जांच के दायरे में और कर्मचारी

Next Post

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, पौड़ी में सुपरवाइजरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Next Post

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, पौड़ी में सुपरवाइजरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire