• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पिलाई शराब, कीचड़ में मुंह दबाकर हत्या; जमीन-बीमा का था लालच

Mintwire by Mintwire
06/10/2026
in देश, राज्य
0

बुलंदशहर के डिबाई में 15 सितंबर को हुए मुकेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, मुकेश की हत्या उसकी पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी. आरोप है कि पहले मुकेश को शराब पिलाई गई और फिर गांव से बाहर जंगल में ले जाकर उसका मुंह कीचड़ में दबा दिया गया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी और साथी की तलाश जारी है.

कीचड़ में मिला था मुकेश का शव

मामला कोतवाली डिबाई क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास का है. 15 सितंबर को गांव के बाहर कीचड़ में मुकेश पुत्र प्रेमपाल, निवासी सतोहा का शव मिला था.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई.

मुकेश के भाई देवेंद्र की तहरीर पर डिबाई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस को हत्या में मुकेश की पत्नी पूनम समेत तीन लोगों के शामिल होने के सुराग मिले.

प्रेमी शराब पिलाकर जंगल में ले गया

डिबाई पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पूनम ने अपने प्रेम संबंध की बात कबूल की. पुलिस का कहना है कि पूनम का प्रेम प्रसंग भटपुरा, थाना अहमदगढ़ निवासी करवेंद्र से था.

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को करवेंद्र ने मुकेश को शराब पिलाई और उसे गांव से बाहर जंगल की तरफ ले गया. आरोप है कि वहां पूनम, करवेंद्र और उसके साथी ने मिलकर मुकेश का मुंह कीचड़ में दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए.

जमीन और 12 लाख रुपये के बीमा का लालच

पुलिस जांच में हत्या की एक वजह जमीन और बीमा की रकम का लालच भी सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, मुकेश के हिस्से में करीब 10 बीघा जमीन थी, जिसमें से वह 9 बीघा जमीन बेच चुका था.

मुकेश बाकी बची एक बीघा जमीन भी बेचने की तैयारी में था, जिसका पूनम विरोध करती थी. इसके अलावा मुकेश के नाम करीब 12 लाख रुपये का बीमा भी बताया गया है.

पुलिस का दावा है कि जमीन और बीमा की रकम हासिल करने के लालच में पूनम ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

नर्सरी में काम के दौरान हुई थी मुलाकात

पुलिस के मुताबिक, पूनम करीब तीन महीने से दादरी की एक नर्सरी में काम कर रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां काम करने वाले करवेंद्र से हुई. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए.

पुलिस के अनुसार, मुकेश शराब का आदी था. पूनम और मुकेश के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 11 साल का बेटा और 15 साल की बेटी है.

पत्नी गिरफ्तार, दो आरोपियों की तलाश

पुलिस ने पूनम को मंगलवार को डिबाई कस्बे के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया. उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

मामले में आरोपी करवेंद्र और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Tags: UP CrimeUP Crime Newsuttarpradeshuttarpradesh newsuttarpradesh news hindi
Previous Post

यूपी में आबकारी राजस्व का रिकॉर्ड कलेक्शन, सितंबर में ₹4,611 करोड़ की कमाई; अवैध शराब के खिलाफ 89 हजार से ज्यादा छापे

Next Post

यूपी के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 910 सहायक प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ,

Next Post

यूपी के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में 910 सहायक प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ,

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire