Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

देश में मौसम का बदला मिजाज: 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, तेज हवाओं का खतरा

Mintwire by Mintwire
16/04/2026
in उत्तराखंड, मौसम
0

देश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत 13 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को खुले में जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वी भारत में बारिश का ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। आकाशीय बिजली और वज्रपात की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे नुकसान की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम सिस्टम सक्रिय, कई राज्यों में असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-दक्षिण गर्त दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक सक्रिय है। यह विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक और तमिलनाडु के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजर रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

16 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले मौसम अपडेट देखने की सलाह दी गई है.

17 अप्रैल को उत्तराखंड और पंजाब में बारिश के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली में गर्मी के बाद बादलों की एंट्री

दिल्ली में 16 अप्रैल को भीषण गर्मी का असर रहेगा, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी

उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन कई जिलों में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ समेत कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है।

बिहार में भी बढ़ेगा तापमान

बिहार में 16 अप्रैल को बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर सहित कई जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा।

उत्तराखंड में बारिश और आंधी की चेतावनी

उत्तराखंड में 17 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। देहरादून, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है.

हरियाणा में गर्मी का कहर जारी

हरियाणा में 16 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन राज्य के कई जिलों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। गुरुग्राम, हिसार, रोहतक और करनाल में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

Tags: uttarakhand weatherUttarakhand weather news hindiweather
Previous Post

हीटवेव अलर्ट: उत्तराखंड में स्कूलों में बजेगी ‘वॉटर बेल’, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Next Post

कोटद्वार स्कूल में स्मार्ट क्लास, खेल सुविधाएं और छात्रों के समग्र विकास पर विशेष जोर

Next Post

कोटद्वार स्कूल में स्मार्ट क्लास, खेल सुविधाएं और छात्रों के समग्र विकास पर विशेष जोर

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.