• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 183.97 करोड की धनराशि का अनुमोदन

Mintwire by Mintwire
19/12/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 183.97 करोड की धनराशि का अनुमोदन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत सडक, रोपवे, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, हवाई अड्डों आदि से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं हेतु ₹183.97 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री द्वारा मसूरी एवं रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग में रोपवे निर्माण हेतु फिजिबिलटी अध्ययन कराने हेतु प्राविधानित ₹3.30 करोड़, यमुनोत्री बड़कोट-पौंटी मोटर मार्ग के किमी० 2 से बड़कोट हेलीपैड तक के मार्ग का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण व हेलीपैड की बाउंड्री वॉल का निर्माण किए जाने हेतु ₹1.89 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र मंगलौर रुड़की आवासीय परियोजना में परियोजना स्थल तक पहुंच मार्ग दिल्ली रोड से मंगलौर रजबाहे की पटरी से गोरखनाथ मंदिर होते हुए मार्ग निर्माण कार्य हेतु ₹2.49 करोड़ तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, रूद्रपुर के निर्माण कार्यों हेतु पुनरीक्षित आंगणन ₹35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत गूलरभोज क्षेत्रान्तर्गत कोपा स्थित श्मशान घाट का निर्माण व नवीनीकरण कार्य हेतु ₹80 लाख, नगर निगम, कोटद्वार के क्षेत्रान्तर्गत ए०बी०सी० सेन्टर के निर्माण कार्य हेतु ₹2.68 करोड़, क्लस्टर विद्यालय योजनान्तर्गत जनपद देहरादून एवं टिहरी में चिन्हित कुल 03 विद्यालयों क्रमशः रा०इ०का० जखण्ड, रा०इ०का० ओखलाखाल तथा रा०इ०का० सोरना डोभरी के निर्माण कार्य हेतु ₹5.46 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अन्तर्गत शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के निर्माण कार्य हेतु ₹107.35 करोड़ के साथ ही राज्य के समस्त जनपदों के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसरों में वी०सी० संसाधन के माध्यम से साक्षी की परीक्षा कराये जाने हेतु 21 जनरेटर 7.5 केवीए क्रय करने हेतु कुल धनराशि ₹15.55 करोड़ के साथ ही जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत बिगराबाग से चकरपुर तक के भाग को उच्चीकृत कर एक लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तन किये जाने हेतु ₹9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

The post मुख्यमंत्री धामी ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 183.97 करोड की धनराशि का अनुमोदन first appeared on doonvoice.

Previous Post

भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

Next Post

सहकारिता विभाग की कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली समीक्षा बैठक,दिए निर्देश 

Next Post
सहकारिता विभाग की कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली समीक्षा बैठक,दिए निर्देश 

सहकारिता विभाग की कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली समीक्षा बैठक,दिए निर्देश 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • अखिलेश यादव की AI फिल्म में ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार, योगी को दिखाया ‘अजय सेठ’; लगाए कई आरोप 18/09/2026
  • निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव 18/09/2026
  • Video: ढाका-लंदन फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, फाड़ दी T-Shirt, जमकर चले मुक्के 18/09/2026
  • हरियाणा में पिटबुल का 6 महीने की बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना 18/09/2026
  • दिल्ली में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चाकू से हत्या; खेत में मिला शव 18/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire