Sunday, August 2, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा

Mintwire by Mintwire
31/01/2026
in उत्तराखंड
0
सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत River Protection कार्य एवं Desilting की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में बाढ़ की आशंकाओं को देखते हुए सभी कार्य समय से कर दिए जाएं।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण, संवर्द्धन एवं संभरण योजनाओं के तहत चेक डैम, Recharge Shaft एवं तालाब निर्माण किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा राज्य में 708 चेक डैम बनाये गये हैं। ऊधम सिंह नगर, नैनीताल एवं हरिद्वार में 419 Recharge Shaft की स्थापना की गयी है। जिससे वार्षिक लगभग 108.94 करोड़ लीटर Group Water Recharge हो सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि 09 वन प्रभागों में पेयजल विभाग व SARRA के माध्यम से 14 जल स्रोतों के उपचार के लिए जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। CAMPA योजना के अन्तर्गत विभिन्न वन प्रभागों में 247 जल धाराओं का उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग को वनाग्नि की रोकथाम के लिए अभी से पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकथाम के लिए मानव संसाधन के साथ ही आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि वन पंचायतों और वन क्षेत्र के आस-पास के लोगों से विभाग का नियमित समन्वय बनाए रखें। वन संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाए, फायर लाइन की समय रहते सफाई की जाए। साथ ही वनभूमि पर होने वाले अतिक्रमण को भी प्राथमिकता से हटाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली,  युगल किशोर पंत एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

The post सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा first appeared on doonvoice.

Previous Post

PRAGATI पोर्टल के जरिए उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं की तेज निगरानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की भेंट , दोनों नेताओं ने जाना एक-दूसरे का हाल

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की भेंट , दोनों नेताओं ने जाना एक-दूसरे का हाल

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की भेंट , दोनों नेताओं ने जाना एक-दूसरे का हाल

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.