Monday, April 27, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना के लिए लिखा पत्र

Mintwire by Mintwire
12/12/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना के लिए लिखा पत्र

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर AIIMS, ऋषिकेश में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि विगत वर्षों में एम्स ऋषिकेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की माँग अत्यन्त तीव्र गति से बढ़ी है, विशेषकर अंगदान एवं मल्टी ऑर्गन प्रत्यारोपण सर्जरी के क्षेत्र में। इस कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीजों की संख्या में भी निरन्तर वृद्धि हो रही है।

उन्होंने उल्लेख किया कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ने से संभावित डोनर की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि किडनी, लिवर, पैंक्रियाज एवं हृदय प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले मरीजों को अक्सर बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है। इससे उपचार में देरी होती है और मरीजों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री के अनुसार एम्स ऋषिकेश में विशेषज्ञ डॉक्टर, आवश्यक बुनियादी ढांचा एवं तकनीकी क्षमता उपलब्ध है, ऐसे में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना से इस महत्वपूर्ण संस्थान की क्षमता और अधिक प्रभावी होगी। यह विभाग उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र के लिए भी अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित में एम्स ऋषिकेश में उक्त विभाग की स्थापना हेतु आवश्यक स्वीकृति देने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

The post मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना के लिए लिखा पत्र first appeared on doonvoice.

Previous Post

राहत- पौड़ी जिले का नरभक्षी गुलदार ढेर

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

Next Post
मुख्यमंत्री धामी के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

मुख्यमंत्री धामी के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.