• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

शारदा करिडोर, इको-टूरिज्म व आधारभूत ढांचों की समीक्षा को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया निरीक्षण

Mintwire by Mintwire
13/12/2025
in उत्तराखंड
0
शारदा करिडोर, इको-टूरिज्म व आधारभूत ढांचों की समीक्षा को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया निरीक्षण

चम्पावत : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने चम्पावत जनपद के टनकपुर/शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम, बाटनागाड़ एवं श्यामलाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन एवं एरो स्पोर्ट्स की संभावनाओं की जानकारी भी ली।

उन्होंने टनकपुर स्थित शारदा कॉरिडोर परियोजना की जमीनी स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिडकुल के अधिकारियों से 480 मीटर लम्बे स्पान पुल की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने बूम व बाटनागाड़ क्षेत्रों में हो रहे भू-कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्ण Channelization के बाद प्रभावी बाढ़ सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए। शारदा नदी के तट पर पहुंचकर उन्होंने सिंचाई विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बाटनागाड़ क्षेत्र का निरीक्षण किया और मार्ग सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना अनुसार चम्पावत जनपद में विकसित किए जा रहे Spiritual Economic Zone एवं Eco Tourism को मजबूत करने हेतु मुख्य सचिव ने श्यामलाताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि, उद्यान एवं NRLM द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और लाल चावल, मधुमक्खी पालन, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन व बाजार उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्य सचिव को श्यामलाताल सहित अन्य स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post शारदा करिडोर, इको-टूरिज्म व आधारभूत ढांचों की समीक्षा को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया निरीक्षण first appeared on doonvoice.

Previous Post

पीआरडी स्वयंसेवकों को बड़ा तोहफा, वर्दी भत्ता 1500 से बढ़कर 2500 

Next Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बनबसा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

Next Post
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बनबसा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बनबसा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

Please login to join discussion

Recent Posts

  • ‘रामायण’ में राम बने रणबीर कपूर ने प्रसाद लेने से किया मना, पुराने Video पर यूजर्स बोले- ऐसे निभाएंगे श्रीराम का रोल? 17/09/2026
  • देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी 17/09/2026
  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire