• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर CM धामी का तत्काल एक्शन, जल्द बहाल होगा आवागमन

Mintwire by Mintwire
03/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर CM धामी का तत्काल एक्शन, जल्द बहाल होगा आवागमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दशोली विकासखंड के ग्राम खैनूरी को जोड़ने वाली आपदा प्रभावित सड़क के क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लिया है. उन्होंने जिलाधिकारी चमोली और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं.

ग्रामीणों ने फोन पर बताई परेशानी

ग्राम खैनूरी के ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि आपदा के कारण गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इससे करीब 120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क की स्थिति का मौके पर आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए. उन्होंने सुरक्षित और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाने को कहा.

आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बहाली में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करें ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके.

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनसरोकारों से जुड़े हर मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. दूरस्थ क्षेत्रों से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े.

Tags: Chamoli NewsChamoli Roadcm dhamiDisaster UpdateKhainuri VillageMonsoon Newspushkar singh dhamiRoad RestorationUttarakhand GovernmentUttarakhand news
Previous Post

ग्लासगो के इंडियन  रेस्टोरेंट में भारत के नक्शे से गायब था नॉर्थ ईस्ट…लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी तो अब मांगी माफी

Next Post

जनता मिलन में DM स्वाति भदौरिया का सख्त रुख, 23 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Next Post
जनता मिलन में DM स्वाति भदौरिया का सख्त रुख, 23 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता मिलन में DM स्वाति भदौरिया का सख्त रुख, 23 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
  • देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 4 CSC सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी लिए गए कब्जे में 17/09/2026
  • आवारा कुत्तों से परेशान Yuva Sena का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए दो पिल्ले 17/09/2026
  • रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी, ट्रंप लगा सकते हैं 100% टैरिफ 17/09/2026
  • ‘रामायण’ में राम बने रणबीर कपूर ने प्रसाद लेने से किया मना, पुराने Video पर यूजर्स बोले- ऐसे निभाएंगे श्रीराम का रोल? 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire