• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

गीत-संगीत के जरिए उत्तराखंड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

Mintwire by Mintwire
26/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
गीत-संगीत के जरिए उत्तराखंड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक और अन्य कलाकारों के साथ आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है।

रोजगार, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का फोकस रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर है।

उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की विशिष्ट पहचान को संरक्षित और विकसित करते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

कलाकारों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों और जनहित में लिए गए निर्णयों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी एवं शिवानी नेगी और संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित इससे जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा कोठारी ने की, जबकि संचालन संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल, प्रदीप दुग्गल, विजय असवाल, शोभित उनियाल, गिरीश भट्ट, लक्ष्मी नारायण नवानी, आदित्य नौटियाल, सहदेव सिंह बिष्ट, सपना जवाड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Adarsh Sansthacm dhamidehradun newsDehradun news todayDevelopment journeyFive Years AchievementsGovernment AchievementsMusic AlbumPanchvati Films Productionpushkar singh dhamiSelf EmploymentSpecial Album SongTourism DevelopmentUttarakhand CultureUttarakhand developmentUttarakhand GovernmentUttarakhand MusicUttarakhand newsUttarakhand PoliticsWomen EmpowermentYouth Employment
Previous Post

UP में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे फ्री टैबलेट, जानें कौन होगा पात्र और कैसे मिलेगा

Next Post

बिहार के सुपौल में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, 5 की मौत

Next Post
बिहार के सुपौल में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, 5 की मौत

बिहार के सुपौल में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, 5 की मौत

Please login to join discussion

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire