• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट, आज भी झमाझम बरसात के आसार

Mintwire by Mintwire
25/08/2026
in देश, मौसम, राज्य
0

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को भी दिल्ली में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में आज भी कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली चमकने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में अयानगर में सबसे ज्यादा 69.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम में 68.8 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण राजधानी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार

IMD के मुताबिक, मंगलवार यानी 25 अगस्त को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

सुबह से दोपहर के बीच कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकने की भी संभावना है। दोपहर से शाम के बीच भी राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार को कैसा रहा मौसम?

सोमवार को दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान करीब 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था।

एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि नोएडा में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम में 55 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवा

बारिश के दौरान दिल्ली में पश्चिमी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। दोपहर करीब 12 बजे पालम में हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान राजधानी में न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Tags: Delhidelhi rain updatedelhi rain update todaydelhi weather newsdelhi weather news hindidelhi weather today
Previous Post

जिंदगीभर भीख मांगती रही, मौत के बाद घर से निकला लाखों का खजाना!

Next Post

उत्तराखंड में बारिश से 946 सड़कें और 15 पुल तबाह, आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Next Post

उत्तराखंड में बारिश से 946 सड़कें और 15 पुल तबाह, आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire