• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD का रेड अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Mintwire by Mintwire
12/10/2026
in देश, मौसम, राज्य
0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज बारिश और गरज-चमक के कारण मौसम सुहावना हो गया. आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बारिश के कारण करोल बाग स्थित झंडेवालान मंदिर के आसपास जलभराव भी देखने को मिला. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई. मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी 11 जिलों के लिए सुबह 9 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया. इस दौरान बिजली गिरने और करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. वहीं, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश के बाद कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार की बारिश के बाद आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 13 से 17 अक्टूबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है.

13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, 16 और 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

वाहन चालकों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने जलभराव वाले इलाकों में यातायात प्रभावित होने और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की आशंका जताई है. ऐसे में वाहन चालकों को घर से निकलने से पहले यातायात की स्थिति जांचने, ट्रैफिक पुलिस की सलाह का पालन करने और जलभराव वाली सड़कों से बचने की सलाह दी गई है.

IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

Tags: Delhidelhi aeather newsdelhi weatherweather news hindi
Previous Post

हसन महमूद ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

Next Post

यूपी में 1.21 करोड़ लोगों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी, ₹1,000 से ₹1,500 हर महीने देने का प्रस्ताव

Next Post

यूपी में 1.21 करोड़ लोगों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी, ₹1,000 से ₹1,500 हर महीने देने का प्रस्ताव

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire