• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

डीएम जनदर्शन : रिश्ते तार-तार, बेटी ने 93 वर्षीय पिता के खाते से 10 लाख उड़ाए, बेटे ने धोखे से बनाई वसीयत

Mintwire by Mintwire
12/12/2025
in उत्तराखंड
0
डीएम जनदर्शन : रिश्ते तार-तार, बेटी ने 93 वर्षीय पिता के खाते से 10 लाख उड़ाए, बेटे ने धोखे से बनाई वसीयत

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। घरेलू विवाद, भूमि सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक सहायता, भरण-पोषण और प्रमाण पत्र से जुड़े कुल 176 प्रकरण दर्ज किए गए। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बुजुर्गों से धोखाधड़ी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जनता दर्शन में बुजुर्गों से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए—

93 वर्षीय प्रेम सिंह ने अपनी बेटी पर बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकालकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। डीएम ने लीड बैंक अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी।

मुन्नी देवी के मामले में, जहां छोटे बेटे ने धोखे से वसीयत बनवाकर संपत्ति हड़पने का प्रयास किया, डीएम ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज करने और वसीयत की विधिक जांच कराने के निर्देश दिए।

लता त्यागी की बहू द्वारा घर पर कब्जा करने की शिकायत पर भी भरण-पोषण अधिनियम में वाद दर्ज कराया गया।

दुर्गा नगर निवासी राधा के घर पर फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से कब्जे की शिकायत में डीएम ने एडीएम को सब-रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब करने को कहा।

दिव्यांगजन, विधवाओं और वृद्धों को तुरंत राहत

करंट से पति की मौत के बाद लिए गए 5 लाख के ऋण पर राहत हेतु नेहा की शिकायत पर लीड बैंक अधिकारी को जांच के आदेश।

वकील साहनी (80% दिव्यांग) की पेंशन मौके पर ही स्वीकृत की गई।

70 वर्षीय इंदु राजवंशी का आय प्रमाण पत्र तुरंत तैयार कर पेंशन हेतु भेजा गया।

पिंकी देवी और एकादशी देवी की आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों पर एसडीएम को जांच सौंप दी गई।

सर्वेश और माहेश्वरी देवी की प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी मांगों को जांचार्थ अग्रसारित किया गया।

नर्सिंग छात्रा सपना के आर्थिक सहायता प्रकरण में डीपीओ को तथ्य जांचने के निर्देश।

दिव्यांग रेखा देवी की बेटी के विवाह सहायता और दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्माण के लिए क्लेक्ट्रेट को जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए गए।

आपदा, परिवहन, अतिक्रमण और अवैध निर्माण के मामलों पर भी कार्रवाई

अठूरवाला निवासी अनीता चौहान का आपदा में ध्वस्त मकान—एडीएम और निदेशक टीडीसी को त्वरित कार्रवाई का आदेश।

भानियावाला–जौली–थानों मार्ग पर बस सेवा शुरू न होने पर एडीएम से रिपोर्ट तलब।

थानों क्षेत्र में अवैध मस्जिद और मदरसा निर्माण की शिकायत में एडीएम को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

फलदार व हरे पेड़ों की अवैध कटान मामले में एडीएम को जांच करने को कहा।

जोलियो क्षेत्र में ग्राम समाज/वन पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे पर तहसीलदार को कार्रवाई के आदेश।

झाझरा में झुग्गी-झोपड़ी द्वारा किए गए अतिक्रमण की जांच के निर्देश।

कारगी ग्रांट में ग्राम समाज भूमि पर अवैध कब्जा हटाने हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देश।

दारागाड़–कथियान मोटर मार्ग पर लोनिवि की अनियमितताओं और अतिक्रमण की संयुक्त जांच रिपोर्ट एसडीएम चकराता व अधिशासी अभियंता से मांगी गई।

सुन्दरवाला निवासी ओमकार शर्मा के घर के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन हटाने की मांग पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश।

चोरी और आपदा से संबंधित शिकायतें भी सुनी गईं

पुनीत अग्रवाल के घर से चोरी हुए आभूषण व नकदी की बरामदगी पर डीएम ने सीओ पुलिस को स्वयं मामले की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

इकबाल, शाहिद, फहीम, फुरकाना, खुर्शीद अहमद सहित कई लोगों ने अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता की मांग रखी।

जनता दर्शन में मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The post डीएम जनदर्शन : रिश्ते तार-तार, बेटी ने 93 वर्षीय पिता के खाते से 10 लाख उड़ाए, बेटे ने धोखे से बनाई वसीयत first appeared on doonvoice.

Previous Post

पिथौरागढ़ का विकास सरकार की प्राथमिकता : कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Next Post

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून और ड्रग विभाग का ‘छापा’: कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

Next Post
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून और ड्रग विभाग का ‘छापा’: कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून और ड्रग विभाग का ‘छापा’: कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

Please login to join discussion

Recent Posts

  • देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी 17/09/2026
  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire