• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

घरेलू गैस का खेल पकड़ा गया, पिकअप से 35 सिलेंडर जब्त, चालक पर एफआईआर

Mintwire by Mintwire
13/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

जिलाधिकारी Swati S Bhadauria के निर्देश पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया.

पिकअप वाहन से 35 गैस सिलेंडर बरामद

अभियान के दौरान कोटद्वार के लालबत्ती चौराहे पर एक पिकअप वाहन से 20 खाली व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए. उपजिलाधिकारी Sandeep Kumar के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, बाट-माप निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर वाहन को पकड़कर सिलेंडरों को जब्त किया. मामले में वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

जिलेभर में 203 प्रतिष्ठानों की जांच

प्रशासन की टीमों ने जिलेभर में कुल 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जिनमें 8 गैस गोदाम, 3 पेट्रोल पंप और 189 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल थे. जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो मामलों में 4600-4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया और दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए.

कई क्षेत्रों में संयुक्त टीमों की कार्रवाई

श्रीनगर में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक गैस गोदाम और दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जहां अवैध रूप से उपयोग में लाए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए. इसके अलावा दुगड्डा, पौड़ी, धुमाकोट, नैनीडांडा, चाकीसैंण, कोट, खोलाचौरी, चैलूसैंण, पाबौ, लैंसडाउन, सतपुली, नौगांवखाल, पोखड़ा, थलीसैंण और लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में भी व्यापक जांच अभियान चलाया गया.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

जिला पूर्ति अधिकारी Arun Kumar Verma ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित समयावधि के बाद ही गैस बुकिंग कराएं.
उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग या गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Tags: Kotdwarkotdwar newsUttarakhand news hindi
Previous Post

सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग का खुलासा, महिला से 1.5 लाख मांगने वाले युवक को नोएडा से दबोचा

Next Post

पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट… उत्तराखंड में अगले 7 दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, कई जिलों में बारिश

Next Post

पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट... उत्तराखंड में अगले 7 दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, कई जिलों में बारिश

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली SIR: लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नामों को नोटिस, वोटर लिस्ट में मिलीं ‘विसंगतियां’ 20/09/2026
  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire