• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में विकास की रफ्तार तेज, डबल लेन हाईवे, मुफ्त कोचिंग और देहरादून में आधुनिक पार्क की सौगात

Mintwire by Mintwire
21/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड में सरकार ने विकास को नई गति देने के लिए तीन अहम फैसले लिए हैं. इन योजनाओं का सीधा फायदा आम जनता, यात्रियों और युवाओं को मिलेगा.

पहाड़ी क्षेत्रों में सभी सिंगल लेन नेशनल हाईवे को डबल लेन में बदला जाएगा. लोक निर्माण विभाग ने अगले तीन वर्षों में इस लक्ष्य को पूरा करने की योजना बनाई है. वर्तमान में करीब 2000 किमी हाईवे में से लगभग 1000 किमी सड़कें अभी भी सिंगल लेन हैं.

मैदानी इलाकों में फोर लेन हाईवे की तैयारी

मैदानी क्षेत्रों में हाईवे को फोर लेन में विकसित किया जाएगा. देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के नेशनल हाईवे को चौड़ा करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.

ब्लैक स्पॉट खत्म करने पर भी फोकस

सड़क चौड़ीकरण के साथ खतरनाक मोड़ों, ढलानों और ब्लैक स्पॉट को भी सुधारा जाएगा. इससे सड़क हादसों में कमी आने के साथ ही यात्रियों, खासकर चारधाम यात्रियों को राहत मिलेगी.

11 हजार छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ लागू की है. इसके तहत 11 हजार छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी.

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस योजना पर हर साल करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन कोचिंग का लाभ

इस योजना के तहत सिविल सर्विसेज, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा. चयन स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर होगा और कोचिंग राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों द्वारा ऑनलाइन दी जाएगी.

देहरादून के मियांवाला में बना आधुनिक पार्क

शहरी विकास के तहत देहरादून के मियांवाला क्षेत्र में आधुनिक पार्क तैयार किया गया है. यह पार्क पुराने प्राकृतिक तालाब के पुनर्विकास के बाद बनाया गया है, जिस पर करीब 3.30 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.

स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इस पार्क का लोकार्पण रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया. अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

Tags: pushkar singh dhamiUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड में नया शिक्षा सत्र शुरू, उत्तराखंड बोर्ड से अब तक एक भी मदरसा नहीं जुड़ा

Next Post

चारधाम यात्रा: सज गया बाबा केदार का धाम. कल खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, सीएम धामी भी होंगे शामिल

Next Post

चारधाम यात्रा: सज गया बाबा केदार का धाम. कल खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, सीएम धामी भी होंगे शामिल

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire