• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड के नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका, मुख्यमंत्री धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री से की बात

Mintwire by Mintwire
13/12/2025
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड के नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका, मुख्यमंत्री धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री से की बात

देहरादून : गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए Night Club अग्निकांड को लेकर प्राप्त Media Reports एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में उत्तराखण्ड के कुछ नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से दूरभाष पर वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ने गोवा सरकार से अनुरोध किया है कि यदि किसी भी प्रभावित व्यक्ति की पहचान उत्तराखण्ड निवासी के रूप में होती है, तो उनके परिजनों से तुरंत संपर्क स्थापित किया जाए तथा आवश्यक सहायता, विशेष रूप से पहचान, उपचार, सहायता राशि एवं अन्य औपचारिकताओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। गोवा के मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी प्रभावितों को आवश्यक चिकित्सा एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सरकार के सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे घटना पर लगातार नजर रखें और यदि राज्य के किसी नागरिक के प्रभावित होने की पुष्टि होती है तो सम्बंधित के परिजनों को चिकित्सा, कानूनी, परामर्श सहित अन्य हर आवश्यक सहायता तत्परता से प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूर्ण संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उत्तराखण्ड सरकार गोवा प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में है और घटना से जुड़ी अद्यतन जानकारी प्राप्त होते ही आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएंगे।

The post उत्तराखंड के नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका, मुख्यमंत्री धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री से की बात first appeared on doonvoice.

Previous Post

विद्युत बिल वृद्धि, यूपीसीएल ने जारी किया बयान

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

Please login to join discussion

Recent Posts

  • देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी 17/09/2026
  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire