• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पाबौ के सपलोड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की स्वास्थ्य जांच, अभिभावकों को स्वच्छता और पोषण का दिया संदेश

Mintwire by Mintwire
27/07/2026
in उत्तराखंड
0

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत पौड़ी गढ़वाल के पाबौ विकासखंड स्थित सपलोड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समुचित विकास को सुनिश्चित करना रहा।

सात बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों का वजन और लंबाई मापकर उनके समग्र स्वास्थ्य का आकलन किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

बरसात में विशेष सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बरसात के मौसम में बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन, संतुलित आहार और साफ पेयजल के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए बच्चों में बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला, आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. संजय उनियाल, एएनएम सुनीता बहुगुणा, फार्मासिस्ट रेखा रावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम, सहायिका एवं बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

Tags: pauri aanganwadi jewsPauri Newspauri news hindiUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब में सियासी घमासान, BJP ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मांगा इस्तीफा

Next Post

बिहार छात्र आंदोलन: प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Next Post
NEET पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट दांव, क्या इससे मिलेगा छात्रों को जल्द न्याय?

बिहार छात्र आंदोलन: प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire