• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा थलीसैंण, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा थलीसैंण, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विधानसभा श्रीनगर के थलीसैंण क्षेत्र में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। थलीसैंण, बगवाड़ी, मासौं, उफरैंखाल और बूंगीधार में आयोजित यात्राओं में स्कूली बच्चों, युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित तिरंगा यात्राओं में प्रतिभाग कर लोगों और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जनभावना को प्रदर्शित किया।

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और जिम्मेदारी को व्यक्त करने का अवसर देता है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से जोड़ने का काम करते हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान देश के प्रति हमारी राष्ट्रीय चेतना और समर्पण का प्रतीक है।

पीठसैंण में स्वच्छता अभियान में भी लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीठसैंण में आयोजित स्वच्छता अभियान में भी प्रतिभाग किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने पेशावर कांड के महानायक एवं वीर शिरोमणि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी, उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी टीकाराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags: 15 August 2026Bharat Mata Ki JaiDhan Singh Rawat NewsDhansingh RawatHar Ghar Tiranga 2026Har Ghar Tiranga UttarakhandIndependence Day 2026Indian FlagPatriotic RallyPauri Garhwal NewsPauri NewsPeethsain NewsSrinagar UttarakhandSwachhata AbhiyanThalisain NewsThalisain Tiranga YatraTiranga Yatra 2026Tiranga Yatra UttarakhandUttarakhand GovernmentUttarakhand Latest NewsUttarakhand newsVande MataramVeer Chandra Singh Garhwali
Previous Post

CJI के convocation में आने पर छात्रों को थी आपत्ति, अब BCI का बड़ा फैसला, NALSAR के 2026 लॉ ग्रेजुएट्स का एडवोकेट एनरोलमेंट रोका

Next Post

कल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र, ग्रामीणों को अब मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद

Next Post
कल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र, ग्रामीणों को अब मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद

कल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र, ग्रामीणों को अब मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद

Please login to join discussion

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire