• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘मैं अब जागृत हिंदू बनना चाहती हूं’, कंगना रनौत बोलीं- मैं संघी बनना चाहती हूं

Mintwire by Mintwire
03/08/2026
in एंटरटेनमेंट, देश
0

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक नया बयान देकर फिर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने संदेश में कंगना ने कहा कि वह पहले खुद को ‘मॉडरेट हिंदू’ मानती थीं, लेकिन अब वह ‘जागृत हिंदू’ बनना चाहती हैं और भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से जुड़ना चाहती हैं।

‘मैं संघी बनना चाहती हूं’

कंगना रनौत ने कहा, “लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कब से संघी बन गई। मैं संघी बनना चाहती हूं। मैं भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के अनुसार एक जागृत हिंदू बनना चाहती हूं। मैं उस विचारधारा को अपनाना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा कि वह अपने अतीत को लेकर उठने वाले सवालों से बचना नहीं चाहतीं और स्वीकार करती हैं कि पहले उनकी सोच अलग थी।

फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं पर भी टिप्पणी

कंगना ने बिना किसी का नाम लिए फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हिंदू महिलाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कई हिंदू महिलाएं राजनीति और धर्म के मुद्दों पर किसी स्पष्ट विचारधारा का पालन नहीं करतीं।

उनके मुताबिक, “मैंने करीब से देखा है कि वे हिंदू तो हैं, लेकिन राजनीति और धर्म को लेकर उनकी कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं होती। बाद में कुछ लोग इस्लामवादी विचारधारा के संपर्क में आकर वामपंथी सोच अपनाने लगते हैं।”

‘हर किसी को विचारधारा चुनने की आजादी है’

कंगना ने कहा कि भारतीय संविधान हर व्यक्ति को अपनी पसंद की विचारधारा या धर्म अपनाने की स्वतंत्रता देता है। ऐसे में हिंदू महिलाओं को भी अपनी पसंद की विचारधारा अपनाने की समान आजादी मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगी कि मैंने पहले कभी गलतियां नहीं कीं। पहले मैं मॉडरेट हिंदू थी, लेकिन आज मैं एक परिभाषित और जागृत हिंदू बनना चाहती हूं। मेरे लिए यह रास्ता बंद क्यों होना चाहिए?”

अतीत पर भी की टिप्पणी

कंगना ने अपने पुराने जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि वह पहले पार्टियों में जाती थीं और कई ऐसी चीजें करती थीं, लेकिन अब वह अपनी सोच और जीवन में बदलाव लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं को भी एक “परिभाषित और अनुशासित हिंदू” बनने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

Tags: Kangana Ranautkangana ranaut hinduKangana Ranaut Newskangana ranaut news hindi
Previous Post

ज़रूरत पड़ी तो फिर होगा आंदोलन… नए एजुकेशन मिनिस्टर प्रह्लाद जोशी से भी CJP नाखुश, आखिर अब क्या चाहते हैं?

Next Post

Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर की बड़ी जीत तय! BJP के 30 साल पुराने गढ़ में बड़ा उलटफेर

Next Post

Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर की बड़ी जीत तय! BJP के 30 साल पुराने गढ़ में बड़ा उलटफेर

Recent Posts

  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
  • देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 4 CSC सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी लिए गए कब्जे में 17/09/2026
  • आवारा कुत्तों से परेशान Yuva Sena का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए दो पिल्ले 17/09/2026
  • रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी, ट्रंप लगा सकते हैं 100% टैरिफ 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire