• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘झूठी खबरें बंद करो, वरना 100 करोड़ का दावा!’ गोविंदा ने अफवाहों के खिलाफ भेजा लीगल नोटिस

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in एंटरटेनमेंट, देश
0

बॉलीवुड एक्टर और पूर्व सांसद गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी और कथित कोर्ट मैरिज को लेकर चल रही खबरों के बीच अब गोविंदा की ओर से कानूनी कदम उठाया गया है।

गोविंदा की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस में मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और कंटेंट क्रिएटर्स को अभिनेता और उनके परिवार से जुड़ी किसी भी झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या बिना सत्यापन वाली जानकारी को प्रकाशित या प्रसारित करने से चेतावनी दी गई है।

कोर्ट मैरिज को लेकर दावा

हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि गोविंदा ने रानी स्वर्णकार के साथ गुपचुप कोर्ट मैरिज कर ली है। इससे पहले अभिनेता के कथित तलाक को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई दावे सामने आए थे, जिन्हें बाद में गलत बताया गया।

नोटिस में फोटो, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड तस्वीरों, डीपफेक और AI से तैयार किए गए कंटेंट को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई है। गोविंदा की ओर से कहा गया है कि उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान या छवि का उनकी निजी या पारिवारिक जिंदगी से संबंधित कंटेंट बनाने अथवा उसमें बदलाव करने के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।

100 करोड़ रुपये तक के सिविल दावे की बात

नोटिस में मानहानि, निजता के उल्लंघन, पहचान के दुरुपयोग और साइबर अपराध से जुड़े लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 समेत अन्य संबंधित कानूनों का उल्लेख किया गया है।

गोविंदा की ओर से कथित तौर पर गलत और भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये तक के सिविल दावे की बात भी कही गई है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अदालत के जरिए अन्य कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।

नोटिस में YouTube चैनलों और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की बात कही गई है, यदि वे जानबूझकर अभिनेता और उनके परिवार के बारे में झूठी या भ्रामक जानकारी प्रकाशित अथवा प्रसारित करते पाए जाते हैं।

गोविंदा ने क्या कहा?

गोविंदा की ओर से यह भी कहा गया है कि उनके पिछले अनुभवों को देखते हुए उनकी छवि खराब करने के लिए किसी सुनियोजित अभियान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उनके पक्ष ने ऐसी गतिविधियों से मानसिक और सामाजिक नुकसान होने की चिंता भी जताई है।

अब इस कानूनी नोटिस के जरिए गोविंदा ने साफ संदेश दिया है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी किसी भी खबर को बिना पुष्टि के प्रकाशित या सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले पूरी तरह सत्यापन किया जाए।

Tags: AI Generated ContentBollywood GossipBollywood NewsBollywood UpdateCelebrity NewsCelebrity PrivacyCyber ​​CrimeDeepfakeDefamation CaseEntertainment NewsFake NewsGovindaGovinda Legal NoticeGovinda NewsRani SwarnkarSocial Media Newsviral news
Previous Post

कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग फिर चर्चा में, योग गुरु ने दिया जवाब

Next Post

CM योगी का SP पर बड़ा हमला, स्कूलों की बदहाली वाले वीडियो पर भी दिया जवाब; रसोइयों को अब 5 लाख तक कैशलेस इलाज

Next Post

CM योगी का SP पर बड़ा हमला, स्कूलों की बदहाली वाले वीडियो पर भी दिया जवाब; रसोइयों को अब 5 लाख तक कैशलेस इलाज

Please login to join discussion

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire