गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग के लिए 10 और 11 अक्टूबर को नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा. इसके चलते लखनऊ से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.
डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
9 अक्टूबर को चलने वाली 15949 डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस छपरा, औंड़िहार, वाराणसी, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते गोमती नगर पहुंचेगी. इसके चलते ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और मनकापुर समेत कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
10 अक्टूबर को 15561 दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस मनकापुर, गोंडा और बाराबंकी के रास्ते चलेगी. इस ट्रेन का अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट पर ठहराव नहीं होगा.
बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 120 मिनट नियंत्रित होगी
10 अक्टूबर को 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को रास्ते में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा.
वहीं, 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेंगी. दोनों ट्रेनों का लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.
वापसी में 02564 नई दिल्ली-बरौनी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन भी 10 अक्टूबर को ऐशबाग स्टेशन पर नहीं रुकेंगी.
कई ट्रेनें गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर चलेंगी
इसके अलावा 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस और 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेंगी.
15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी. इसका गोंडा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस भी 9 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी. इस ट्रेन का गोंडा, मनकापुर और बस्ती समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.
04013/04014 लौकहा बाजार-आनंद विहार विशेष ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर चलेगी.
बांद्रा-बढ़नी ट्रेन गोंडा तक ही चलेगी
रेल प्रशासन ने 05037 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन भी सीमित किया है.
10 और 17 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली यह ट्रेन बढ़नी के बजाय गोंडा स्टेशन पर 20:45 बजे अपनी यात्रा समाप्त करेगी. यानी गोंडा से बढ़नी के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी.
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग और ठहराव की स्थिति जरूर जांच लें.


