• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

नोएडा की रिहायशी इमारत में भीषण आग, दो लोगों की मौत; EV चार्जिंग के दौरान हादसे की आशंका

Mintwire by Mintwire
15/07/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश के नोएडा के मामूरा गांव स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में बुधवार को भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि आग ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग के दौरान लगी और देखते ही देखते आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों तक फैल गई। हादसे के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-66 फायर स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं। सात दमकल गाड़ियों, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और रेस्क्यू वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। चार मंजिला (G+4) इमारत में रहने वाले करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत और बचाव अभियान कई घंटों तक जारी रहा।

धुएं की चपेट में आने से गई दो लोगों की जान

गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण ने बताया कि पार्किंग में लगी आग का धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गया। धुएं की चपेट में आने से दो लोगों की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

EV चार्जिंग के दौरान लगी आग की आशंका

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि आग संभवतः एक इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करते समय निकली चिंगारी से लगी। इसके बाद आग पास में खड़े पेट्रोल वाहनों तक फैल गई और कुछ ही देर में पूरी पार्किंग इसकी चपेट में आ गई। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

भवन मालिक और लीजधारक हिरासत में

पुलिस ने मामले में फेज-3 थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के तहत इमारत के मालिक और लीजधारक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि भवन में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज, प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल फायर विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आग वास्तव में EV चार्जिंग के दौरान लगी थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: noidanoida e vehicle firenoida fire groud floornoida fire newsnoida fore news today
Previous Post

स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया, 16 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह

Next Post

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

Next Post
17वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, 8.5 किलो वजन घटा, विपक्षी नेताओं ने अनशन खत्म करने की अपील की

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire