• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी के सैंजी में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 36 शिकायतें दर्ज, 96 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Mintwire by Mintwire
28/02/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के अंतर्गत विकासखंड पाबौ की न्याय पंचायत सैंजी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से जनसमस्याओं का समाधान किया और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया.

अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण

शिविर में कुल 36 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया. शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया. इसके अतिरिक्त 96 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया.

23 विभागों ने लगाए स्टॉल

शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने की. इस अवसर पर स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन स्वीकार किए.

सरकार की मंशा दूरस्थ क्षेत्रों तक लाभ पहुंचाने की


तहसीलदार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ सीधे दूरस्थ क्षेत्रों तक आमजन को मिले. इसी उद्देश्य से बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया है, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से वंचित न रखने के निर्देश भी दिए गए.

अधिकारी एवं स्थानीय लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रियंका गड़िया, पूर्ति निरीक्षक हमेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रवेश डोभाल सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Tags: Pauri Garhwaluttrakhand newsउत्तराखंड न्यूज
Previous Post

पहली बार बनी चैंपियन… जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में बजाया जीत का बिगुल

Next Post

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, पलायन रोकने और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

Next Post

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, पलायन रोकने और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

Please login to join discussion

Recent Posts

  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire