Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऋषिकेश में 30 काउंटर तैयार

Mintwire by Mintwire
17/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0


चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुक्रवार सुबह 5 बजे से शुरू हो गया है. ट्रांजिट कैंप में 24 और आईएसबीटी ऋषिकेश में 6 काउंटर बनाए गए हैं. महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है.

19 अप्रैल को यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा की शुरुआत होगी. तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही 6 मार्च से शुरू हो चुका है.

मोबाइल टीमें भी रहेंगी सक्रिय


ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 30 मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं. ये टीमें होटल और धर्मशालाओं में जाकर यात्रियों का पंजीकरण करेंगी, जिससे काउंटरों पर भीड़ कम रहे.

हेमकुंड साहिब के लिए भी तैयारी


हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने पर वहां भी चार पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे. ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था और मौसम अपडेट के लिए स्क्रीन लगाई गई है.

आधार कार्ड जरूरी


ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों को आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा. साथ ही फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा. विदेशी श्रद्धालु पासपोर्ट के जरिए पंजीकरण करा सकेंगे.

सीएम धामी करेंगे शुभारंभ


पुष्कर सिंह धामी 18 अप्रैल को ट्रांजिट कैंप से यात्रा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे. पूजा के बाद बसों को रवाना किया जाएगा.

Tags: chaar dham yatrachaar dhm yatra newsUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सस्ती और लग्जरी बस सेवा शुरू, किराए में बड़ी राहत

Next Post

उत्तराखंड की बदलती सर्दियां: कम बारिश और बिगड़ी टाइमिंग से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Next Post

उत्तराखंड की बदलती सर्दियां: कम बारिश और बिगड़ी टाइमिंग से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.