• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी बस अड्डे पर ‘अमृत कक्ष’ की शुरुआत, निरीक्षण में अव्यवस्थाओं पर DM स्वाति भदौरिया सख्त

Mintwire by Mintwire
03/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
पौड़ी बस अड्डे पर ‘अमृत कक्ष’ की शुरुआत, निरीक्षण में अव्यवस्थाओं पर DM स्वाति भदौरिया सख्त

महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को ध्यान में रखते हुए जनपद मुख्यालय स्थित बस अड्डे पर सोमवार को ‘अमृत कक्ष’ (फीडिंग रूम) का शुभारंभ किया गया. जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बाल विकास विभाग द्वारा तैयार इस सुविधा का उद्घाटन करने के बाद बस अड्डे का व्यापक निरीक्षण भी किया.

महिलाओं को मिलेगी सम्मानजनक सुविधा

जिलाधिकारी ने अमृत कक्ष का निरीक्षण कर वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया और लाभार्थी महिला से फीडबैक भी लिया. उन्होंने कहा कि धात्री माताओं को अब यात्रा के दौरान सुरक्षित, स्वच्छ और निजी वातावरण में शिशु को स्तनपान कराने की सुविधा मिलेगी. इस दौरान उन्होंने एक नन्हीं बच्ची को खिलौना भेंट कर उसका उत्साहवर्धन भी किया.

सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा

जिलाधिकारी ने बताया कि बस अड्डे पर महिलाओं और किशोरियों की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी संचालित की जा रही है. इसी तरह कलेक्ट्रेट और विकास भवन में भी पिछले दो महीनों से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा मिल रहा है.

सफाई और पेयजल व्यवस्था पर जताई नाराज़गी

निरीक्षण के दौरान बस अड्डे के शौचालयों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली. कई स्थानों पर पेयजल और नलों की व्यवस्था भी अधूरी पाई गई. इस पर जिलाधिकारी ने सुलभ इंटरनेशनल के प्रति नाराज़गी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी.

बस अड्डे के सौंदर्यीकरण के निर्देश

बस अड्डे में टूटी कुर्सियां, अव्यवस्थित सामान और अनधिकृत पोस्टर-बैनर देखकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने नगर पालिका को बस अड्डे के सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन, फ्लोरिंग, आधुनिक बैठने की व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजने को कहा.

महिला-अनुकूल सार्वजनिक सुविधाओं पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान राज्य सरकार की प्राथमिकता है. जिला प्रशासन सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और महिला-अनुकूल बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.

Tags: Amrit RoomFeeding RoomPauri Bus StandPauri GarhwalPauri NewsPublic FacilitiesSanitary Pad Vending MachineSwati S BhadauriaUttarakhand newsWomen Welfare
Previous Post

जनता मिलन में DM स्वाति भदौरिया का सख्त रुख, 23 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Next Post

Uttarakhand Weather: देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली गिरने की चेतावनी

Next Post

Uttarakhand Weather: देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली गिरने की चेतावनी

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
  • देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 4 CSC सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी लिए गए कब्जे में 17/09/2026
  • आवारा कुत्तों से परेशान Yuva Sena का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए दो पिल्ले 17/09/2026
  • रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी, ट्रंप लगा सकते हैं 100% टैरिफ 17/09/2026
  • ‘रामायण’ में राम बने रणबीर कपूर ने प्रसाद लेने से किया मना, पुराने Video पर यूजर्स बोले- ऐसे निभाएंगे श्रीराम का रोल? 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire