• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत कोटद्वार कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Mintwire by Mintwire
10/04/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0
देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत कोटद्वार कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार में देवभूमि उद्यमिता केंद्र, उच्च शिक्षा विभाग और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया.

उद्यमिता के महत्व पर जोर

कार्यक्रम संयोजक व नोडल अधिकारी डॉ. विनय देवलाल ने बताया कि किसी भी देश के आर्थिक विकास में उद्यमिता की अहम भूमिका होती है. उन्होंने छात्रों को नवाचार अपनाकर नौकरी से आगे बढ़ते हुए उद्यम की दिशा में कदम बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.

योजना और सपोर्ट सिस्टम की जानकारी

जिला संयोजक व विषय विशेषज्ञ दिलीप सिंह कुशवाहा ने प्रतिभागियों को देवभूमि उद्यमिता योजना के उद्देश्य, चरण और विभिन्न सपोर्ट सिस्टम की जानकारी दी.
उन्होंने प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और फाइनेंशियल लिंकेज जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से समझाया.

नए आइडियाज और डिजिटल नोमेड पहल
प्रतिभागियों को नए विचार खोजने, अवसरों को पहचानने और उद्यमिता के लिए जरूरी कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया. साथ ही डिजिटल नोमेड पहल के बारे में भी जानकारी दी गई.

कार्यक्रम के अंत में छात्रों का एक टेस्ट लिया गया, जो आगामी बूटकैंप के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा है.
स्थानीय उद्यमी श्रेय सुन्दरियाल ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा कर छात्रों को प्रेरित किया.

प्राचार्य का संदेश

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र ने छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बताया कि छात्र अपने नए आइडियाज प्रस्तुत कर योजना के तहत एक लाख रुपये तक का सीड फंड प्राप्त कर सकते हैं.

प्रतिभागियों की भागीदारी

इस कार्यक्रम में 113 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में प्रो. अशोक कुमार मित्तल, प्रो. विमल कुकरेती सहित कई शिक्षक मौजूद रहे. संचालन उषा सिंह द्वारा किया गया

Tags: College Seminar IndiaDevbhoomi Entrepreneurship SchemeEducation News IndiaEntrepreneurship Programkotdwar newsStartup India StudentsUttarakhand newsYouth Startup India
Previous Post

डिजिटल क्रॉप सर्वे को मिली रफ्तार, SDM ने खेतों में पहुंचकर किया निरीक्षण

Next Post

जिला योजना 2026-27 को लेकर बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव देने के निर्देश

Next Post
जिला योजना 2026-27 को लेकर बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव देने के निर्देश

जिला योजना 2026-27 को लेकर बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव देने के निर्देश

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire