• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

राघव चड्ढा को राज्यसभा पद से हटाए जाने पर घमासान, परिणीति चोपड़ा ने किया सपोर्ट

Mintwire by Mintwire
04/04/2026
in देश
0


बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता राघव चड्ढा इन दिनों राजनीतिक विवादों के चलते सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है.

राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने के बाद उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाए और उनके समर्थन में पोस्ट साझा किए. इसी बीच, उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी उनके समर्थन में सामने आई हैं.

परिणीति ने किया स्पोर्ट

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राघव का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. इस वीडियो का शीर्षक ‘चुप कराया गया, हारा नहीं’ रखा गया है. वीडियो में राघव चड्ढा कहते नजर आ रहे हैं कि जब भी उन्हें संसद में बोलने का अवसर मिलता है, वे हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं. उनका कहना है कि वे अक्सर ऐसे विषयों पर भी चर्चा करते हैं, जिन्हें सामान्यतः संसद में नहीं उठाया जाता.

वीडियो में उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या उन्होंने कोई गलती की है या कुछ गलत किया है? उनके इन सवालों ने पूरे घटनाक्रम को और भी चर्चा में ला दिया है.

पैटरनिटी लीव वाले वीडियो को किया शेयर

वहीं, परिणीति चोपड़ा अपने पति के प्रति समर्थन और प्यार जताने में पीछे नहीं रहीं. हाल ही में उन्होंने राघव के संसद में दिए गए एक भाषण का वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने पैटरनिटी लीव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी बात रखी थी. उस समय परिणीति ने भावुक संदेश लिखते हुए कहा था कि उन्होंने एक सांसद के साथ-साथ एक जिम्मेदार पिता के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई है. उन्होंने यह भी कहा कि हर बच्चे को अपने दोनों माता-पिता की मौजूदगी का अधिकार मिलना चाहिए.

इस पूरे मामले में टीवी पर्सनालिटी राजीव अदातिया ने भी राघव चड्ढा का समर्थन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राघव देश के बेहतरीन नेताओं में से एक हैं और वे आम लोगों की आवाज उठाने का काम करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लोकप्रियता लोगों से जुड़ाव के कारण है और वे देशभर में लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाए हुए हैं.

फिलहाल, राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने का मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है. आने वाले समय में इस मुद्दे पर और प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है.

Tags: aam admi partyDelhiparineeti chopraraghav chadharaghav chadha aapraghav chadha news
Previous Post

घायल हूं इसीलिए घातक हूं… राघव चड्ढा ने दिया AAP के आरोपों का जवाब

Next Post

दिल्ली तक महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में 8 की मौत

Next Post

दिल्ली तक महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में 8 की मौत

Recent Posts

  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire