• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी, मावा विक्रेता पर लगा 10 हजार रुपये का जुर्माना

Mintwire by Mintwire
25/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी, मावा विक्रेता पर लगा 10 हजार रुपये का जुर्माना

आगामी रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने मंगलवार को पौड़ी और यमकेश्वर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

20 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

अभियान के दौरान पौड़ी मुख्य बाजार और यमकेश्वर के लक्ष्मणझूला-गीताभवन क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 20 विधिक एवं सर्विलांस नमूने लिए गए। इनमें मिठाई, नमकीन, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, बिस्किट, सेवई समेत अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के अनुसार लिए गए नमूनों में मिठाई एवं नमकीन के 10, दूध एवं दुग्ध उत्पादों के 2 तथा बिस्किट, सेवई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 8 नमूने शामिल हैं।

बिना लेबल और एक्सपायर्ड सामान कराया नष्ट

निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रख-रखाव और भंडारण व्यवस्था की भी जांच की गई। कुछ दुकानों में बिना लेबल वाले बेकरी उत्पाद पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया। वहीं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को भी अलग कर नष्ट कराया गया।

खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना लेबल, एक्सपायर्ड या निर्धारित मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री का विक्रय न किया जाए।

पहले भी लिए गए थे 10 नमूने

सहायक आयुक्त खाद्य पीसी जोशी ने बताया कि इससे पहले चलाए गए अभियान में भी विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने जांच के लिए लिए गए थे। इनमें हल्दी पाउडर, धनिया मसाला, सोन पापड़ी, चाय पत्ती, ग्रीन चिली सॉस और स्प्राइट के विधिक नमूने तथा सरसों तेल, नमकीन, बिस्किट और दूध के सर्विलांस नमूने शामिल थे।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

विभाग खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत प्रवर्तन कार्रवाई भी कर रहा है। इसी माह एडीएम कोर्ट में एक मामले का फैसला हुआ, जिसमें मावा विक्रेता पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वर्तमान में एडीएम कोर्ट में इसी अधिनियम के तहत 46 मामले लंबित हैं।

त्योहारों तक जारी रहेगा अभियान

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को दूध, दुग्ध उत्पाद, मावा और मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही दुकानों में साफ-सफाई, सही लेबलिंग और उचित भंडारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।

Tags: District AdministrationExpired FoodFestival SeasonFood AdulterationFood InspectionFood QualityFood SafetyFood Safety and Standards ActFood Safety CampaignFood Safety DepartmentFood SamplesFood StandardsFood TestingKrishna JanmashtamiLaxman JhulaMawaMilk ProductsPauri GarhwalPauri Newspushkar singh dhamiRaksha BandhanSwati S BhadauriaSweets InspectionUttarakhand GovernmentUttarakhand newsUttarakhand News TodayYameshwar
Previous Post

बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान, उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया से लेकर सरकारी योजनाओं तक दी गई जानकारी

Next Post

‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम पुरस्कार, करीब 5,000 पुस्तकों में से ‘आर्ट एवं कॉफी टेबल बुक’ श्रेणी में चुनी गई पुस्तक

Next Post
‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम पुरस्कार, करीब 5,000 पुस्तकों में से ‘आर्ट एवं कॉफी टेबल बुक’ श्रेणी में चुनी गई पुस्तक

‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम पुरस्कार, करीब 5,000 पुस्तकों में से ‘आर्ट एवं कॉफी टेबल बुक’ श्रेणी में चुनी गई पुस्तक

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire