• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘फिर तमाशा क्यों बना?’ सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने पर गोविंदा के मैनेजर ने उठाए सवाल

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in एंटरटेनमेंट, देश
0

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं। इसके बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने पुष्टि की कि सुनीता ने अभिनेता के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है।

हालांकि, अर्जी वापस लिए जाने पर राहत जताते हुए मैनेजर ने यह भी सवाल उठाया कि अगर इसे वापस ही लेना था तो तलाक की अर्जी दायर करने की जरूरत क्यों पड़ी।

‘घर की बातें घर में रहकर सुलझाई जा सकती थीं’

NDTV से बातचीत में शशि सिन्हा ने कहा कि सुनीता का तलाक की अर्जी वापस लेना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि पारिवारिक मतभेदों को अदालत तक पहुंचने दिया गया।

उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ से दो साल से दोनों के बीच के मतभेद मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिससे परिवार की छवि को भी नुकसान पहुंचा। उनके मुताबिक, रिश्तों में मतभेद होना सामान्य है, लेकिन मामला कोर्ट तक पहुंचने के बाद वह सार्वजनिक हो जाता है।

शशि सिन्हा ने सवाल किया, “आज वापस लेना था, तो किया था क्यों? ये बात का मुझे दुख हो गया। काहे को फिर तमाशा हम लोग बन गए?”

उन्होंने कहा कि परिवार के मामलों को घर में बैठकर बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है और हर समस्या का समाधान संभव है।

‘भगवान सबको सद्बुद्धि दें’

मैनेजर ने यह भी बताया कि तलाक की अर्जी वापस लिए जाने पर गोविंदा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने कहा कि परिवार में गलतफहमियां और विवाद बातचीत के जरिए दूर किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा, “भगवान सबको सद्बुद्धि दें, सब लोग बुद्धि से चलें। बस यही अच्छा है।”

शशि सिन्हा के मुताबिक, समस्याएं बड़ी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें सुलझाना असंभव नहीं है। परिवार के सदस्यों को साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए।

Tags: Govindagovinda sunitagovinda sunita ahuja newsgovinda sunita newsgovinda sunita relationship update
Previous Post

‘आप शेर हैं या कॉकरोच?’ केरल के VC ने छात्रों से पूछा सवाल, भीड़ में सिर्फ एक ने दिया जवाब

Next Post

27 बार मारा चाकू… 10वीं की छात्रों ने ऐसे की प्रिंसिपल की हत्या, पैसे और ऐशो-आराम के लिए रची साजिश

Next Post

27 बार मारा चाकू… 10वीं की छात्रों ने ऐसे की प्रिंसिपल की हत्या, पैसे और ऐशो-आराम के लिए रची साजिश

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire