• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की अहम बैठक, ‘टीम इंडिया’ अप्रोच पर जोर

Mintwire by Mintwire
26/03/2026
in देश
0


नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ एक अहम वर्चुअल बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की जाएगी. हालांकि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां के मुख्यमंत्रियों के इस बैठक में शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है.

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और “टीम इंडिया” की भावना के तहत एक संयुक्त रणनीति तैयार करना है. सरकार चाहती है कि इस वैश्विक संकट के असर से निपटने के लिए सभी राज्य मिलकर काम करें.

पीएम ने crisis को लेकर क्या कहा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पहले ही सतर्क और संतुलित रुख अपना चुके हैं. संसद में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था कि यह युद्ध एक बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट का कारण बन सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे, तो इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ेगा.

प्रधानमंत्री ने लोगों से संभावित दिक्कतों के लिए तैयार रहने की अपील भी की, साथ ही यह भरोसा दिलाया कि सरकार इस संकट के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है.

भारत की रणनीति

भारत की रणनीति दो प्रमुख आधारों पर टिकी है—तैयारी और कूटनीति. सरकार ने कोविड काल की तरह सात सशक्त समूह (Empowered Groups) बनाए हैं, जो ईंधन, सप्लाई चेन, उर्वरक और महंगाई जैसे अहम क्षेत्रों की निगरानी करेंगे. इन समूहों का उद्देश्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखना और कीमतों को नियंत्रण में रखना है.

इसके साथ ही भारत अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने की दिशा में भी काम कर रहा है. सरकार नए देशों से कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है, ताकि किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो और सप्लाई बाधित न हो.

भारत ने तनाव करने की बात की

कूटनीतिक स्तर पर भारत ने हमेशा तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि इस संकट का हल शांति और संवाद से ही संभव है.

घरेलू स्तर पर उन्होंने राज्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखना और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. खासकर किसानों और गरीब व प्रवासी मजदूरों को इस संकट के असर से बचाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

कुल मिलाकर, यह बैठक देश के सामने खड़े संभावित आर्थिक और सामाजिक प्रभावों से निपटने के लिए एक साझा रणनीति तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Tags: pm modi
Previous Post

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, पीएम मोदी से मुलाकात संभव, विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

Next Post

जादू टोने के नाम पर महिलाओं का रेप, नरबलि और लोगों से करोड़ों की ठगी… नासिक के अशोक खरात का काला चिट्ठा

Next Post

जादू टोने के नाम पर महिलाओं का रेप, नरबलि और लोगों से करोड़ों की ठगी… नासिक के अशोक खरात का काला चिट्ठा

Recent Posts

  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire