• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

15 अगस्त को लेकर पौड़ी में तैयारियां तेज, 14 अगस्त को होगी भव्य मैराथन

Mintwire by Mintwire
10/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
15 अगस्त को लेकर पौड़ी में तैयारियां तेज, 14 अगस्त को होगी भव्य मैराथन

स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान ने सोमवार को संबंधित विभागों और व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी विभागों को 15 अगस्त से जुड़े कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए.

एजेंसी चौक से रामलीला मैदान तक निकलेगी प्रभात फेरी

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एजेंसी चौक से रामलीला मैदान तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी. इसके आयोजन की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को नोडल विभाग के रूप में दी गई है. उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रभात फेरी को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए.

शहर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

नगर पालिका को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही शहीद स्मारक की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने को कहा गया. एडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर में स्वच्छता, प्रकाश और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर नजर आनी चाहिए.

14 अगस्त को कंडोलिया-टेका मार्ग पर मैराथन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को कंडोलिया-टेका मार्ग पर मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी. इसमें बालक, बालिका और ओपन वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. युवा कल्याण एवं खेल विभाग को प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था

मैराथन में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल कराने के लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय करने को कहा गया है. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

दौड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

14 और 15 अगस्त को सरकारी भवनों पर होगी रोशनी

एडीएम ने निर्देश दिए कि 14 और 15 अगस्त को सरकारी और गैर सरकारी भवनों को एलईडी लाइटों से रोशन किया जाए. उन्होंने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि कलेक्ट्रेट में सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा.

अमृत सरोवरों में होगा पौधरोपण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों में पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए गए. इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम स्थल और तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया.

सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश

एडीएम एफआर चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम और वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर भी है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों को व्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए.

बैठक में सैनिक कल्याण अधिकारी करण रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनय त्यागी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी आशीष कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा, शिक्षा विभाग से योगंबर नेगी सहित अन्य अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे.

Tags: 15 August Celebration15 August UttarakhandFlag HoistingIndependence Day 2026Independence Day MarathonIndependence Day PreparationKandoliya Teka MarathonMarathon 2026Pauri AdministrationPauri District NewsPauri Garhwal NewsPauri Independence DayPauri MarathonPauri NewsPrabhat PheriRepublic and Independence EventsUttarakhand GovernmentUttarakhand Independence DayUttarakhand Latest NewsUttarakhand news
Previous Post

पौड़ी में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजे भारत माता की जय के जयकारे

Next Post

जनता मिलन में DM ने सुनीं 20 फरियादें, कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

Next Post
जनता मिलन में DM ने सुनीं 20 फरियादें, कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

जनता मिलन में DM ने सुनीं 20 फरियादें, कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

Please login to join discussion

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire