• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा के लिए तैयारी तेज़, 50-50 बेड वाले अस्पताल होंगे शुरू, 1.5 लाख रुपये तक का इलाज होगा मुफ्त

Mintwire by Mintwire
01/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस साल केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए 50-50 बेड के आधुनिक अस्पताल पूरी तरह शुरू कर दिए जाएंगे. इन अस्पतालों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे यात्रियों को तुरंत इलाज मिल सकेगा.

सरकार ने श्रद्धालुओं की आर्थिक सुरक्षा के लिए खास व्यवस्था भी की है. यात्रा के दौरान किसी हादसे में घायल होने या गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर श्रद्धालुओं का 1.5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा.

हर एक किलोमीटर पर बनाए जाएंगे राहत केंद्र

स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी राजधानी के गांधी अस्पताल में किशोरियों के लिए आयोजित सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान दी. आपात स्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर हर एक किलोमीटर पर राहत केंद्र बनाए जाएंगे. इन केंद्रों पर प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम 15 मिनट तय किया गया है, ताकि मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके.

50 से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टर

इस साल चारधाम यात्रा मार्ग और प्रमुख स्थानों पर 50 से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है. सरकार का उद्देश्य है कि कठिन पहाड़ी इलाकों में भी किसी श्रद्धालु को इलाज की कमी के कारण परेशानी न हो. इन सुविधाओं से यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और आपात स्थितियों में तुरंत मदद मिल सकेगी.

Tags: chaar dham yatraUttarakhand news
Previous Post

देहरादून में आज सजेगी सूरो की शाम, सतिंदर सरताज के concert के लिए उत्साह बढ़ा

Next Post

ईरान में मची तबाही का उत्तराखंड तक असर, कई लोग फंसे

Next Post

ईरान में मची तबाही का उत्तराखंड तक असर, कई लोग फंसे

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire