भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। ‘भोजपुरी बवाल’ के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री काजल राघवानी ने अभिनेता और सिंगर पवन सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। रानी चटर्जी से बातचीत के दौरान काजल ने अपने शुरुआती दिनों से जुड़ा एक कथित अनुभव साझा किया, जिसके बाद शो में माहौल गरमा गया।
काजल ने पवन सिंह पर लगाया आरोप
शो में काजल राघवानी पवन सिंह के बारे में बात करते हुए रानी चटर्जी के साथ बातचीत करती नजर आईं। काजल ने दावा किया कि जब वह इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं, तब पवन सिंह ने उनके साथ कथित तौर पर एक आपत्तिजनक हरकत की थी।
काजल की बात सुनकर रानी चटर्जी भी नाराज नजर आईं और उन्होंने इसे बेहद गलत और ‘व्लगर’ बताया। शो में हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
किसिंग सीन को लेकर भी हुआ था विवाद
यह पहली बार नहीं है जब काजल राघवानी ने पवन सिंह के साथ काम करने के दौरान किसी विवाद का जिक्र किया हो। इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘कैसे हो जाला प्यार’ के सेट से जुड़ा एक कथित किसिंग सीन विवाद भी साझा किया था।
काजल के मुताबिक, उन्हें बिना बताए किसिंग सीन की तैयारी की गई थी। उन्होंने सीन करने से मना किया तो पवन सिंह कथित तौर पर सेट छोड़कर चले गए। बाद में उन्हें बताया गया कि पवन सिंह उनके साथ दोबारा काम नहीं करेंगे।
‘जरूरत हो तो बताना, मैं तेरे साथ हूं’
हालांकि, काजल ने यह भी कहा था कि पवन सिंह ने कई मौकों पर उनका समर्थन किया है। उनके मुताबिक, पवन सिंह ने फोन पर उनसे कहा था कि वह उनसे नाराज हैं, लेकिन जब भी जरूरत हो, उन्हें बताना और वह उनके साथ खड़े रहेंगे।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं काजल
पवन सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद काजल राघवानी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर घटना पुरानी थी तो उन्होंने उस समय इसके बारे में बात क्यों नहीं की।
हालांकि, ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल ने ये दावे किस संदर्भ में और क्यों किए, इस पर उनकी ओर से कही गई बातों को ही आधार माना जा सकता है। वायरल हो रहे दावों पर पवन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।


