• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘लगता है एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है’

Mintwire by Mintwire
11/09/2026
in देश
0

राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच उनके बीजेपी में जाने के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी जारी है. अब दिल्ली की वोटर लिस्ट में चड्ढा का नाम जुड़ने को लेकर AAP के सवालों पर उन्होंने पार्टी पर निशाना साधा है.

मीडिया से बातचीत में चड्ढा ने कहा कि AAP ऐसी स्थिति में पहुंच गई है कि उन्हें वह सपने में भी भूत की तरह दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी एक ऐसी एक्स गर्लफ्रेंड की तरह लगती है, जिसे उसका बॉयफ्रेंड छोड़कर आगे बढ़ गया, लेकिन वह अब भी उससे प्यार करती है.

‘हार्टब्रोकन लवर की तरह कलाई न काट ले’

चड्ढा ने आगे कहा कि उन्हें डर है कि एक दिन पार्टी किसी ‘हार्टब्रोकन लवर’ की तरह उनके लिए अपनी कलाई न काट ले. उन्होंने कहा कि वह AAP को लेकर काफी चिंतित हैं.

चड्ढा का यह बयान AAP के उस सवाल के जवाब में आया है, जिसमें पार्टी ने पूछा था कि उनका नाम दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दोबारा कैसे जुड़ गया.

AAP ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने पर उठाए सवाल

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया था कि राजिंदर नगर की वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम 747वें मतदाता के तौर पर दिखाई दे रहा है.

भारद्वाज के मुताबिक, 31 अगस्त को प्रकाशित SIR के पहले चरण की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उसी बूथ पर कुल 746 मतदाता थे, जहां चड्ढा पहले रहते थे. उन्होंने सवाल उठाया कि अचानक चड्ढा का नाम 747वें मतदाता के तौर पर कैसे जुड़ गया. AAP ने चुनाव आयोग और राघव चड्ढा दोनों से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा था.

दिल्ली CEO कार्यालय ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने भी इस मामले पर स्पष्टीकरण जारी किया. कार्यालय ने कहा कि राघव चड्ढा का नाम विधानसभा क्षेत्र-39 यानी राजिंदर नगर की मतदाता सूची में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद जोड़ा गया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने AAP की ओर से 8 सितंबर को उठाए गए आरोपों का भी जिक्र किया और कहा कि चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक पूरी की गई है.

Tags: raghav chaddharaghav chaddha aapraghav chaddha news
Previous Post

यूपी-बिहार-उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; जानें आज का हाल

Next Post

BRICS Summit से पहले PM मोदी बोले- वैश्विक कल्याण के लिए होंगी सकारात्मक और सार्थक चर्चाएं

Next Post
PM मोदी, उत्तराखंड दौरे की तैयारी (फाइल फोटो)

BRICS Summit से पहले PM मोदी बोले- वैश्विक कल्याण के लिए होंगी सकारात्मक और सार्थक चर्चाएं

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire