• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन… इस कैमरे पर लगा बैन, क्यों लिया ये फैसला?

Mintwire by Mintwire
01/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

उत्तराखंड की आस्था और पर्यटन की सबसे बड़ी धुरी मानी जाने वाली चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. इस बार यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 मार्च से शुरू किया जाएगा. पर्यटन विभाग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है. फिलहाल ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है.

ऑनलाइन और ट्रैवल व्यवस्थाओं पर फोकस

पर्यटन विभाग के अनुसार, इस बार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन और ट्रैवल मैनेजमेंट को पहले से ज्यादा व्यवस्थित किया जा रहा है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी होगी सुविधा

जो श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. इसके लिए 20 टीमें बनाई गई हैं, जो होटलों, आश्रमों और धर्मशालाओं में ठहरे ग्रुप में आने वाले श्रद्धालुओं की बुकिंग और पंजीकरण में मदद करेंगी.

हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं दर्शन

हर साल करीब 50 लाख श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आते हैं. सरकार को उम्मीद है कि इस बार यात्रियों की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले और अधिक हो सकती है. इसी को देखते हुए प्रशासन भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है.

कब खुलेंगे चार धाम के कपाट?

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले जाएंगे. इसके बाद केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे. परंपरा के अनुसार, बद्रीनाथ मंदिर की तिथि बसंत पंचमी और केदारनाथ मंदिर की तिथि महाशिवरात्रि के दिन घोषित की जाती है.

मंदिर परिसरों में मोबाइल और कैमरे पर रोक

इस साल चार धाम के मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. पिछले वर्षों में मोबाइल और कैमरे के कारण दर्शन व्यवस्था में दिक्कतें सामने आई थीं. इन्हीं अनुभवों को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक लगाने का फैसला किया गया है. इस संबंध में हाल ही में जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ बैठक भी की जा चुकी है.

Tags: Char Dham YatraChardham YatraDevbhoomi Uttarakhanduttrakhand newsउत्तराखंड न्यूज
Previous Post

10वीं पास के लिए जबरदस्त opportunity… रेलवे में जॉब का ऑफर, 22 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख

Next Post

देहरादून में आज सजेगी सूरो की शाम, सतिंदर सरताज के concert के लिए उत्साह बढ़ा

Next Post

देहरादून में आज सजेगी सूरो की शाम, सतिंदर सरताज के concert के लिए उत्साह बढ़ा

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire