रंगों का पावन पर्व होली जनपद में शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न हो. इसके लिए ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं. के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस बल पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए है.
संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी

होली के मद्देनज़र जनपद के प्रमुख चौराहों. बाजारों. संवेदनशील स्थलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सक्रिय गश्त की जा रही है. हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उत्साह और मस्ती अपनी जगह है. लेकिन कानून और मर्यादा सर्वोपरि हैं. हुड़दंग. नशे में वाहन चलाने. जबरन रंग डालने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली का संदेश

पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं. बल्कि ऐसा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है. जहां हर नागरिक बिना भय के. प्रेम और भाईचारे के साथ होली का पर्व मना सके. पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. ताकि होली का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.


