• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 812 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

Mintwire by Mintwire
10/11/2025
in उत्तराखंड
0
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 812 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में  को राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, भल्लस्वागाज (हरिद्वार) में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 812 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुबोध राकेश, पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह वास्तव में जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक है। यह देखना हर्ष का विषय है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने की यह श्रृंखला लगातार सशक्त होती जा रही है।”
कार्यक्रम में समाजसेवक सुमित प्रजापति ने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जो मुहिम शुरू की गई है, वह समाज सेवा का जीवंत उदाहरण है।” “हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र में अस्पताल की टीम निरंतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाने का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।”

अस्पताल के कैंसर विभाग की विशेषज्ञ डाॅ. दिव्या सैंगर ने प्रतिभागियों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, इसके कारणों और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कैंसर जैसी बीमारी से डरने की नहीं, बल्कि सजग रहने की आवश्यकता है। यदि प्रारंभिक अवस्था में इसका पता चल जाए, तो इसका उपचार पूरी तरह संभव है। नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली ही कैंसर से बचाव की सबसे प्रभावी ढाल है।” शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों आईवीएफ एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. वर्तिका चैहान, मेडिसिन से डॉ. सचिन पंवार एवं डॉ. शिवेन्द्र, बाल रोग से डॉ. मोहम्मद शाबान, ईएनटी से डॉ. हर्षित गुप्ता, नेत्र रोग से डॉ. कनिष्क जोशी, हड्डी रोग से डॉ. मोहित कुमार, सर्जरी से डॉ. प्रवीण जोश, तथा त्वचा एवं यौन रोग से डॉ. रवि शुभम ने रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं औषधियाँ प्रदान कीं।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से शिविर में रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांचें निःशुल्क की गईं, साथ ही जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं। शिविर की सफलता में सौरभ प्रजापति, विवेक शर्मा (जनसंपर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) तथा स्थानीय सहयोगियों कृ ओम कुमार प्रजापति, मोनू चैधरी, राजू, रोहन, शिवम, चेतन, मयंक सहित राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, भल्लस्वागाज के अध्यापकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Tags: Cancer Department Expert Dr. Divya SengarDehradunformer Minister of StateIVF and Gynecology Department Dr. Vartika ChauhanMedicine Dr. Sachin PanwarNewsShri Guru Ram Rai UniversityShri Mahant Indiresh HospitalSubodh RakeshUttarakhand.
Previous Post

देहरादून राज्य स्थापना दिवस पर रहा जाम से मुक्त,लच्छीवाला टोल प्लाजा निशुल्क,आमजन को मिली बड़ी राहत

Next Post

विकसित उत्तराखंड” के मंत्र पर चल रहा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

Next Post
विकसित उत्तराखंड” के मंत्र पर चल रहा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

विकसित उत्तराखंड” के मंत्र पर चल रहा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire