Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

भाभी ने शादी से किया इनकार,  देवर ने बच्ची के सामने चाकू से गोदकर कर दी हत्या

Mintwire by Mintwire
03/05/2026
in देश, राज्य
0

महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध के विवाद में एक युवक ने अपनी ही विधवा भाभी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिय.

मृतका की पहचान माधुरी अंबादे (30) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी देवर गौरव अंबादे (25) बताया जा रहा है। घटना लाखंदूर तालुका के भागडी गांव में रविवार सुबह हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रेम संबंध और शादी के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

जानकारी के मुताबिक, माधुरी के पति का करीब 5 साल पहले निधन हो गया था और वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसका अपने देवर गौरव के साथ संबंध बन गया।

बताया जा रहा है कि गौरव माधुरी पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद गौरव ने दूसरी जगह शादी तय की, जिसे कथित तौर पर माधुरी ने तुड़वा दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने खौफनाक साजिश रच डाली।

बेटी के सामने की बेरहमी से हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले चाकू से महिला के गले पर वार किया और फिर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात महिला की 8 साल की बेटी के सामने हुई।

शादी समारोह से लौटते वक्त रुके थे रिश्तेदार के घर

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका, उसकी बेटी और आरोपी एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय देर हो जाने के कारण वे भागडी गांव में एक रिश्तेदार के घर रुक गए। रविवार सुबह वहीं आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रेम संबंध व आपसी विवाद के सभी पहलुओं को खंगाल रही है.

Tags: Bhandara NewsBreaking Newscrime newsFamily DisputeIndia NewsMaharashtra CrimeMurder CaseRelationship Crime
Previous Post

स्कूल की सजा बनी जानलेवा: 15 साल के छात्र ने दी जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Next Post

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी, देहरादून समेत 7 जिलों में आज भी ऑरेंज अलर्ट

Next Post
बारिश, ओले और आंधी-तूफान… दिल्ली से उत्तराखंड तक मौसम ने ली करवट, भीषण गर्मी से मिली राहत

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी, देहरादून समेत 7 जिलों में आज भी ऑरेंज अलर्ट

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.