• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

डीबीटी से सामाजिक सुरक्षा को मजबूती, 9.43 लाख पेंशनधारकों को ₹140.26 करोड़ की पेंशन राशि जारी

Mintwire by Mintwire
05/01/2026
in उत्तराखंड
0
डीबीटी से सामाजिक सुरक्षा को मजबूती, 9.43 लाख पेंशनधारकों को ₹140.26 करोड़ की पेंशन राशि जारी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए दिसंबर माह की पेंशन किश्त सीधे उनके बैंक खातों में जारी की। डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली के माध्यम से राज्य के 9 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के जरूरतमंद वर्गों जैसे वृद्धजन, विधवाएं, दिव्यांगजन और निराश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी कल्याणकारी योजनाओं के तहत भुगतान अब डीबीटी प्रणाली के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र लोगों की पहचान समय से पहले सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले ही, 59 वर्ष की आयु में पात्र व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया जाए, ताकि पात्रता पूरी होते ही उन्हें पेंशन का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके।

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित न रहे। इसके लिए नियमित सत्यापन और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चंद्र सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

The post डीबीटी से सामाजिक सुरक्षा को मजबूती, 9.43 लाख पेंशनधारकों को ₹140.26 करोड़ की पेंशन राशि जारी first appeared on doonvoice.

Previous Post

शब्दोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, कहा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने संकल्पबद्ध है हमारी सरकार

Next Post

जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी पीएम-आरकेवीवाई की समीक्षा में केन्द्रीय कृषि मंत्री से धनराशि देने का किया अनुरोध

Next Post
जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी पीएम-आरकेवीवाई की समीक्षा में केन्द्रीय कृषि मंत्री से धनराशि देने का किया अनुरोध

जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी पीएम-आरकेवीवाई की समीक्षा में केन्द्रीय कृषि मंत्री से धनराशि देने का किया अनुरोध

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बनी ‘जहरीली गैस’, कई इलाकों में AQI 400 के पार, पर्यावरणविदों ने बताया हेल्थ इमरजेंसी
    09/11/2026
  • बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- नक्सलवाद का दौर खत्म 08/11/2026
  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire