• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी पीएम-आरकेवीवाई की समीक्षा में केन्द्रीय कृषि मंत्री से धनराशि देने का किया अनुरोध

Mintwire by Mintwire
05/01/2026
in उत्तराखंड
0
जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी पीएम-आरकेवीवाई की समीक्षा में केन्द्रीय कृषि मंत्री से धनराशि देने का किया अनुरोध

देहरादून : उत्तराखंड में जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र से 200 करोड़ की मांग की है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने फसलों की सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था की जरूरत बताते हुए इसके लिए वार्षिक 200 करोड़ के बजट का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।

कृषि मंत्री ने केंद्र से की 200 करोड़ की मांग

बता दें कृषि मंत्री ने यह मांग प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषि उन्नति योजना की समीक्षा बैठक के दौरान रखी। बैठक में मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय और वन क्षेत्रों में जंगली जानवर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान खेती से विमुख हो रहे हैं।

बजट मिलने से किसानों की मिलेगी राहत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में बताया कि फसलों की घेरबाड़, सोलर फेंसिंग और अन्य सुरक्षात्मक उपायों के लिए यदि नियमित बजट उपलब्ध कराया जाए तो किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। उन्होंने इसके लिए केंद्र से 200 करोड़ रुपए सालाना बजट देने का आग्रह किया।

90 करोड़ की धनराशि देने पर केंद्र ने जताई सहमति

कृषि मंत्री गणेश जोशी की मांग पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए फिलहाल 90 करोड़ रुपए की धनराशि देने पर सहमति जताई। साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज ने राज्य को जल्द ही यह राशि जारी करने का आश्वासन भी दिया।

नमामि गंगे अभियान और PM-RKVY की शेष राशि जारी करने का किया अनुरोध

बैठक के दौरान मंत्री ने नमामि गंगे अभियान और PM-RKVY के अंतर्गत लंबित पड़ी शेष धनराशि को भी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि लंबित फंड के कारण कई योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावित हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

The post जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी पीएम-आरकेवीवाई की समीक्षा में केन्द्रीय कृषि मंत्री से धनराशि देने का किया अनुरोध first appeared on doonvoice.

Previous Post

डीबीटी से सामाजिक सुरक्षा को मजबूती, 9.43 लाख पेंशनधारकों को ₹140.26 करोड़ की पेंशन राशि जारी

Next Post

देहरादून में पेंशनर्स संगठन का त्रैवार्षिक महाधिवेशन, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

Next Post
देहरादून में पेंशनर्स संगठन का त्रैवार्षिक महाधिवेशन, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

देहरादून में पेंशनर्स संगठन का त्रैवार्षिक महाधिवेशन, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बनी ‘जहरीली गैस’, कई इलाकों में AQI 400 के पार, पर्यावरणविदों ने बताया हेल्थ इमरजेंसी
    09/11/2026
  • बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- नक्सलवाद का दौर खत्म 08/11/2026
  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire