Wednesday, August 5, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

Spider-Man: Brand New Day Box Office: 6 दिन में 300 करोड़ के पार, ‘Avengers:Endgame’ का तोड़ा रिकॉर्ड

Mintwire by Mintwire
04/08/2026
in एंटरटेनमेंट, देश
0

सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियोज़ की नई सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज़ के महज 6 दिनों में भारत में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही इसने कई हॉलीवुड और भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

भारत में पहले वीकेंड में शानदार कमाई

फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में 284.32 करोड़ रुपये का नेट और 339.94 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया।

फिल्म की शुरुआती कमाई इस प्रकार रही:

  • पहला दिन: 60.60 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 49.35 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 70.25 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन (रविवार): 77.75 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 23.80 करोड़ रुपये
  • छठे दिन खबर लिखे जाने तक: 2.57 करोड़ रुपये

‘धमाल 4’ को कमाई में छोड़ा पीछे

अजय देवगन की मल्टीस्टारर ‘धमाल 4’, जो 10 जुलाई को रिलीज़ हुई थी, 26 दिनों में भारत में 161.72 करोड़ रुपये का नेट और 192.17 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन ही कर सकी।

वहीं ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने सिर्फ 6 दिनों में ही भारत में 300 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर यह आंकड़ा पार कर लिया।

दुनियाभर में भी बना रही रिकॉर्ड

फिल्म ने अमेरिका में पहले वीकेंड में 360 मिलियन डॉलर (करीब 3,100 करोड़ रुपये) की कमाई की। वहीं, दुनियाभर में इसकी शुरुआती कमाई 932 मिलियन डॉलर (करीब 8,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई।

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड भी टूटा

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 360 मिलियन डॉलर की ओपनिंग के साथ ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। एंडगेम ने 2019 में 357.1 मिलियन डॉलर की ओपनिंग की थी।

इसके अलावा, यह फिल्म सोनी पिक्चर्स के इतिहास की सबसे बड़ी घरेलू और वैश्विक ओपनिंग देने वाली फिल्म भी बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के नाम था।

Tags: soiderman collectionspidermanspiderman a brand news dayspiderman brand new daySpidermAn collection newsspirderman movie
Previous Post

Air India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 14 लोग घायल

Next Post

E20 Petrol Protest: PM आवास मार्च से पहले रोके गए अरविंद केजरीवाल, बोले- ‘देश पर E20 मत थोपिए’

Next Post

E20 Petrol Protest: PM आवास मार्च से पहले रोके गए अरविंद केजरीवाल, बोले- ‘देश पर E20 मत थोपिए’

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.