• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

E20 Petrol Protest: PM आवास मार्च से पहले रोके गए अरविंद केजरीवाल, बोले- ‘देश पर E20 मत थोपिए’

Mintwire by Mintwire
04/08/2026
in देश, राज्य
0

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को E20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने का ऐलान किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को प्रधानमंत्री आवास पहुंचने से पहले ही रोक दिया। पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन के लिए न तो अनुमति मांगी गई थी और न ही दी गई थी।

‘ट्रंप के दबाव में E20 लागू किया जा रहा’

मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में अमेरिका से बड़ी मात्रा में एथेनॉल खरीद रहे हैं।

उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल की वजह से लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं और वे दो लाख से अधिक लोगों की याचिकाएं प्रधानमंत्री को सौंपने जा रहे हैं। उनके साथ ऐसे 100 लोग भी थे, जिन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ियों को E20 से नुकसान हुआ है।

AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद AAP कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान “अमेरिका की गुलामी बंद करो” जैसे नारे लगाए गए।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है और उम्मीद है कि जनता की आवाज सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर E20 नीति वापस नहीं ली गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

AAP का दावा- 30 करोड़ गाड़ियां प्रभावित हो सकती हैं

AAP नेता अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि E20 नीति के कारण देश की करीब 30 करोड़ गाड़ियों को नुकसान पहुंचने का खतरा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की शिकायतें सुनने के बजाय इस नीति को लागू करने पर अड़ी हुई है।

सरकार ने आरोपों को किया खारिज

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने AAP के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम से देश को बड़ा आर्थिक लाभ हुआ है।

मंत्रालय के अनुसार, यदि एथेनॉल ब्लेंडिंग नहीं होती तो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण दिल्ली में पेट्रोल करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता था। E20 नीति के चलते ही पेट्रोल की कीमतें नियंत्रित रहीं और उपभोक्ताओं को राहत मिली।

सरकार ने यह भी कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: arvind Kejriwal e20arvind kejriwal newsarvind kejriwal news hindiarvjnd kejriwalKejriwal e20 protestKejriwal e20 protest news
Previous Post

Spider-Man: Brand New Day Box Office: 6 दिन में 300 करोड़ के पार, ‘Avengers:Endgame’ का तोड़ा रिकॉर्ड

Next Post

Udhayanidhi Stalin Arrest: मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस को आज ही रिहा करने का दिया आदेश

Next Post

Udhayanidhi Stalin Arrest: मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस को आज ही रिहा करने का दिया आदेश

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire